अगर कोई ऐसी चीज मिल जाए जो आपकी हर इच्छा पूरी कर दे, लेकिन उसी के साथ आपकी जान भी खतरे में पड़ जाए, तो क्या होगा? ओटीटी पर हाल ही में आई एक नई वेब सीरीज इसी डरावने कॉन्सेप्ट को पेश करती है, जो दर्शकों को अंदर तक हिला देता है। यह 8 एपिसोड की हॉरर-मिस्ट्री थ्रिलर सीरीज है, जो हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई है। रिलीज के बाद से ही यह सीरीज तेजी से लोकप्रिय हो रही है और दर्शकों के बीच खूब चर्चा में है। यहां तक कि रिलीज़ होते ही इसने प्लेटफॉर्म की टॉप 10 की लिस्ट में पहले नंबर पर अपनी जगह भी बना ली है.
क्रिटिक्स ने भी इस सीरीज की सराहना की है। IMDb पर इसे 7.1 की मजबूत रेटिंग मिली है, जो इसके कंटेंट की दमदार क्वालिटी को दर्शाती है। कहानी स्कूल के पांच बच्चों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो शुरुआत में मजाक-मजाक में अपनी इच्छाएं पूरी करने के बारे में सोचते हैं, लेकिन एक दिन कुछ ऐसा होता है कि उनकी वही इच्छाएं एक खतरनाक मोड़ ले लेते हैं.
सीरीज की कहानी एक रहस्यमयी ऐप पर आधारित है, जो दावा करता है कि वह यूजर्स की हर इच्छा पूरी कर सकता है। असली ट्विस्ट तब आता है जब एक छात्र इस ऐप का इस्तेमाल करता है और उसकी अचानक मौत हो जाती है। इसके बाद एक के बाद एक रहस्यमयी घटनाएं होने लगती हैं। सच्चाई जानने के लिए स्कूल के पांच छात्र इस ऐप की तह तक जाने की कोशिश करते हैं, लेकिन जो रहस्य सामने आता है, वह उन्हें अंदर तक झकझोर देता है।
जिस शो की बात हो रही है, उसका नाम है If Wishes Could Kill. इसे निर्देशक Park Yoon-seo ने बनाया है, और इसमें Jeon So-young, Kang Mi-na, Baek Sun-ho, Hyun Woo-seok और Lee Hyo-je मुख्य भूमिकाओं में नजर आते हैं।
यह सीरीज 24 अप्रैल को स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई थी, जो आते ही ट्रेंड करने लगी और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर नंबर 1 पोजिशन तक पहुंच गई। इसने कई लोकप्रिय शोज़ को पीछे छोड़ते हुए टॉप 10 ट्रेंडिंग लिस्ट में पहली जगह हासिल कर ली है। अगर आपने अब तक यह सीरीज नहीं देखी है और हॉरर-मिस्ट्री थ्रिलर देखने में दिलचस्पी रखते हैं, तो इस समय ओटीटी पर आपको शायद ही इससे बेहतर ऑप्शन मिलेगा। यह सीरीज वाकई एक मस्ट-वॉच है।
यह भी पढ़ें: Air Cooler Cooling Tips: सही समय पर चलाएं कूलर, दिनभर ठंडा रहेगा घर, नहीं पड़ेगा तेज़ धूप का असर