इन फिल्मों के आगे फीकी पड़ जाती हैं पंचायत-गुल्लक.. हंस हंस कर गिरने लगेगा पूरा परिवार, छुट्टी वाले दिन बना लें देखने का प्लान

बॉलीवुड फिल्मों में ऐसे कई कॉमेडी सीन आते हैं जो आपके दिमाग से निकलते ही नहीं हैं। फिर चाहे वह हेरा फेरी की जबरदस्त हंसाने के रख देने वाली कहानी हो, पीके की गुदगुदा देने वाली कॉमेडी हो, या लापता लेडीज़ की दिल को छू लेने वाली स्टोरी ही क्यों न हो, ये फिल्में हमें हंसाती तो हैं ही, साथ साथ अपनी बेहतरीन कहानी को हमेशा के लिए हमारे जहन में छोड़ जाती हैं।
आज हम लेकर आए हैं ऐसी शानदार फिल्मों की लिस्ट जिनमें मनोरंजन, इमोशन्स और यादगार डायलॉग्स का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है। इन फिल्मों की कहानियां और किरदार इतने दमदार हैं कि इन्हें बार-बार देखने का मन करेगा। तो चलिए जानते हैं कौन-कौन सी हैं ये फिल्में जो बॉलीवुड के क्लासिक जेम्स में गिनी जाती हैं।
Laapataa Ladies
IMDb रेटिंग: 8.3/10
साल 2001 में, दो नई दुल्हनें, फूल और जया, एक भीड़भाड़ वाली ट्रेन से अपने नए घर की ओर सफर कर रही होती हैं। सभी दुल्हनों ने एक जैसी घूंघट ओढ़ी होती हैं। रात के अंधेरे और अफरातफरी में गलती से एक दूल्हा गलत दुल्हन को अपने साथ ले जाता है। नतीजा ये होता है कि फूल एक सुनसान स्टेशन पर अकेली छूट जाती है।
वहीं दूसरी ओर, जया झूठी पहचान के साथ उस दूल्हे के घर में घुलमिल जाती है। धीरे-धीरे दोनों औरतों की ज़िंदगी अलग-अलग मोड़ लेती है, फूल अपनी असली पहचान वापस पाने के लिए संघर्ष करती है, जबकि जया अपनी आवाज़ और आज़ादी की तलाश में निकल पड़ती है।
PK
IMDb रेटिंग: 8.1/10
पीके एक एलियन की कहानी है जो पृथ्वी पर आता है और मासूमियत भरे सवाल पूछता है। उसके ये सवाल लोगों को सोचने पर मजबूर कर देते हैं और समाज की कई गहरी सच्चाइयों को उजागर करते हैं। उसकी मासूमियत और अजीबोगरीब हरकतों से लोग पहले तो परेशान होते हैं, लेकिन धीरे-धीरे उसकी बातों में छिपे सच को समझने लगते हैं। इस सफर में पीके को नए दोस्त मिलते हैं, कई मजेदार और भावुक पल आते हैं, और वह समाज को धर्म, विश्वास और आज़ादी के मायने सिखाता है।
Kathal: A Jackfruit Mystery
IMDb रेटिंग: 6.7/10
एक छोटे से कस्बे में दो कीमती कटहल रहस्यमय तरीके से गायब हो जाते हैं। केस की जांच का जिम्मा मिलता है इंस्पेक्टर महिमा बसोर को। पहले शक एक बागवान पर जाता है जिसे हाल ही में नौकरी से निकाला गया था। लेकिन जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ती है, कहानी में नए-नए मोड़ आते हैं। बीच में एक चालाक रिपोर्टर और एक दबंग नेता की एंट्री केस को और जटिल बना देती है। यह फिल्म एक हल्की-फुल्की मिस्ट्री है, जिसमें कॉमेडी और सस्पेंस दोनों का सही तड़का है।
Doctor G
IMDb रेटिंग: 6.6/10
डॉ. उदय गुप्ता, भोपाल का एक नया मेडिकल ग्रेजुएट है जो ऑर्थोपेडिक्स में स्पेशलाइजेशन करना चाहता है। लेकिन परीक्षा में अच्छे नंबर न आने के कारण उसे मजबूरी में गायनोकोलॉजी लेना पड़ता है। शुरुआत में महिला सहकर्मियों के बीच खुद को एडजस्ट करना उसके लिए मुश्किल होता है। कड़े डिसिप्लिन वाले डिपार्टमेंट हेड और गलतफहमियों के कारण उदय का सामना कई चुनौतियों से होता है। धीरे-धीरे वह अपने काम में निपुण हो जाता है और एक सफल डिलीवरी कर अपने सपनों को नया मकसद देता है।
Mubarakan
IMDb रेटिंग: 5.6/10
मुबारकां एक हल्की-फुल्की फैमिली कॉमेडी है जिसमें हंसी, गाने और ढेर सारा ड्रामा है। कहानी जुड़वां भाइयों की है, जिनकी जिंदगी एक बड़ी गलतफहमी के कारण उलझ जाती है। अनिल कपूर अपनी जबरदस्त कॉमिक टाइमिंग से फिल्म में चार चांद लगाते हैं। हालांकि कुछ जगह फिल्म में मेलोड्रामा ज्यादा लगता है, लेकिन इसकी कॉमेडी सीन आपको हंसाते-हंसाते लोटपोट कर देंगे।
Hera Pheri
IMDb रेटिंग: 8.2/10
हेरा फेरी हिंदी सिनेमा की सबसे बेहतरीन कॉमेडी फिल्मों में से एक है। यह 1989 की मलयालम फिल्म रामजी राव स्पीकिंग का रीमेक है। कहानी तीन किरदारों राजू, श्याम और बाबूराव गणपत राव आप्टे के इर्द-गिर्द घूमती है, जो गलती से एक किडनैपिंग केस में फंस जाते हैं। यह फिल्म अपनी मजेदार स्क्रिप्ट, शानदार कॉमेडी टाइमिंग और दमदार डायलॉग्स के लिए आज भी लोगों की फेवरेट बनी हुई है।
