कॉमेडी में पंचायत को टक्कर देती है ये सीरीज, IMDb रेटिंग में भी दो कदम आगे, देख पूरी फैमिली होगी लोटपोट

ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर दर्शकों की पसंद की बात करें, तो थकान भरे दिन के बाद लोग सबसे ज्यादा कॉमेडी से भरपूर वेब सीरीज देखना पसंद करते हैं, जो तनाव को पल में हल्का कर दे. इसी वजह से हाल के समय में टीवीएफ की वेब सीरीज दर्शकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही हैं. टीवीएफ का नाम आते ही सबसे पहले ‘पंचायत’ का जिक्र होता है, जिसमें जितेंद्र कुमार लीड रोल में नजर आते हैं. इस सुपरहिट सीरीज के अब तक चार सीजन रिलीज हो चुके हैं और फैंस इसके पांचवें सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
हालांकि, आज हम जिस वेब सीरीज की बात कर रहे हैं, वह हंसी और इमोशन्स का ऐसा तगड़ा मेल है, जिसे देखने के बाद मुस्कान अपने-आप चेहरे पर आ जाती है. खास बात यह है कि मनोरंजन के मामले में यह शो ‘पंचायत’ से भी कई कदम आगे माना जाता है.
कौन सी है यह सीरीज
टीवीएफ की सबसे बेहतरीन वेब सीरीज में ‘गुल्लक’ का नाम हमेशा टॉप पर रहता है. यह सीरीज एक मिडिल क्लास भारतीय परिवार की कहानी बयां करती है, जो छोटे शहर की जिंदगी में रोजमर्रा की चुनौतियों, छोटी-छोटी खुशियों और पारिवारिक रिश्तों के बीच अपनी कहानी रचता है. ‘गुल्लक’ की खासियत यह है कि इसका हर एपिसोड दर्शकों को बांधे रखता है और कहीं भी बोरियत का एहसास नहीं होने देता, बल्कि धीरे-धीरे कहानी से जुड़ाव और गहरा होता चला जाता है.
सीज़न 5 का इंतज़ार
अगर इसकी कहानी की बात करें, तो ‘गुल्लक’ बेहद सिंपल लेकिन भावनाओं से भरपूर पलों के जरिए आम इंसान की जिंदगी को पर्दे पर उतारती है. इसमें हल्का-फुल्का ह्यूमर, पारिवारिक भावनाएं और असल जिंदगी से जुड़ी परिस्थितियां बेहद खूबसूरती से दिखाई गई हैं. जून 2024 में इस सीरीज का चौथा सीजन रिलीज किया गया था, जिसके बाद से ही दर्शक ‘गुल्लक सीजन 5’ को लेकर उत्सुक नजर आ रहे हैं.
कहां देखें
रेटिंग के मामले में भी ‘गुल्लक’ ने खास पहचान बनाई है. IMDb पर इस वेब सीरीज को 9.1 की बेहतरीन रेटिंग मिली है. यह शो SonyLIV पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है. अगर आपने अभी तक ‘गुल्लक’ नहीं देखी है, तो परिवार के साथ इसे जरूर देखें. यह सीरीज सादगी के साथ कॉमेडी और इमोशन्स का ऐसा परफेक्ट मिश्रण पेश करती है, जो दिल को छू जाता है.
यह भी देखें:
