6 एपिसोड वाली इस टॉप ट्रेंडिंग सीरीज ने जीता सबका दिल, रोमांस के साथ कॉमेडी का तड़का, IMDb पर भी धांसू रेटिंग

By
HIGHLIGHTS

इस सीरीज़ ने पूरे ओटीटी को सर पर उठा लिया।

टॉप 10 में ट्रेंड कर रही है ये रोम-कॉम ड्रामा सीरीज़।

IMDb पर मिली 7.8 रेटिंग।

यूँ तो ओटीटी पर हर हफ्ते कुछ ना कुछ रिलीज होता ही है, लेकिन हर जॉनर का एक अलग फैनबेस होता है जिनमें से एक है रोमांटिक जॉनर। ऐसी फ़िल्में-सीरीज काफी लोग पसंद करते हैं जिसमें कॉमेडी के साथ अगर लव और ड्रामा हो जिससे वह और भी डिमांडिंग बन जाती है। आज हम आपको एक ऐसी ही रोमांटिक कॉमेडी जॉनर वाली सीरीज़ के बारे में बताने जा रहे हैं। इस सीरीज़ ने हाल ही में ओटीटी पर दस्तक दी है। 6 एपिसोड्स वाली इस सीरीज़ को फैंस ने बेशुमार प्यार दिया है। इतना ही नहीं इसने आते ही एक डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपनी धाक जमा ली है। 6 एपिसोड वाली ये सीरीज इस वक्त ओटीटी पर टॉप 10 में ट्रेंड कर रही है। इस सीरीज़ को IMDb ने भी ज़बरदस्त रेटिंग दी है।

क्या है कहानी?

6 एपिसोड वाली इस सीरीज़ का नाम “Least Eligible Bachelor” है। इस सीरीज़ की कहानी एक ऐसे लड़के के ईर्द-गिर्द घूमती है, जिसके ऊपर घरवालों की तरफ से शादी का दबाव है। हालांकि उस लड़के को दुल्हन खोजने में मुश्किल आती है क्योंकि लोग उसके शारीरिक रूप-रंग के आधार पर उसे जज करते हैं। इसी वजह से वह अपना करियर बनाने के लिए हैदराबाद चला जाता है और एक कॉर्पोरेट ऑफिस में नौकरी पा लेता है।

इत्तेफाक से जिस कंपनी में वो लड़का नौकरी कर रहा होता है, उस कंपनी की बॉस वही लड़की होती है, जिससे लड़के के घरवाले उसकी शादी तय करवा देते हैं। ये सारी बातें पता लगने के बाद दोनों आपसी सहमति से, ऑफिस में बिना किसी को बताए लिव इन में रहने का फैसला करते हैं। इसके बाद कहानी में जो ट्विस्ट आता है, वो तो आपको सीरीज़ देखने के बाद ही समझ आएगा।

टॉप 10 में ट्रेंड कर रही रोमांटिक कॉमेडी

इस रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा सीरीज़ का निर्देशन बाबू देगला ने किया है। हर्षा चेमुडु स्टारर यह रोमांटिक-कॉमेडी वेब सीरीज ‘लीस्ट एलिजिबल बैचलर’ (Least Eligible Bachelor) है जो नेटफ्लिक्स की टॉप 10 ट्रेडिंग लिस्ट में ट्रेंड कर रही है। यह सीरीज 9 अक्टूबर को नेफ़्लिक्स पर स्ट्रीम होना शुरू हो गयी और IMDb पर इसे 7.8 की रेटिंग भी मिली।

यह भी पढ़ें: Drishyam 3 पसंद आई? तो OTT पर ये 5 सस्पेंस-थ्रिलर फिल्में भी जरूर देखें, सबकी IMDb रेटिंग 8 के पार


Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By