20 हज़ार के अंदर नया फ़ोन लेने की सोच रहे हैं, और समझ नहीं आ रहा कि कौन सा लें? तो यह आर्टिकल ख़ास आप ही के लिए है क्योंकि आपकी तलाश अब यहीं खत्म होती है। आज हम आपके लिए नए लॉन्च हुए Tecno Spark 50S, Redmi 17C और Moto G37 Power की विस्तार से तुलना करने वाले हैं। यह तुलना में डिस्प्ले, डिज़ाइन, प्रोसेसर, सॉफ्टवयेर, कैमरा, बैटरी और प्रभावी कीमत के आधार पर की जाएगी। वैसे तो तीनों ही एक से बढ़कर एक हैं लेकिन खरीदारी से पहले यह जानने में फायदा है कि आपके पैसे के लिए कौन सबसे लायक है।
बात करें अगर तीनों स्मार्टफोन्स के डीज़ाइन कि तो Tecno Spark 50s 5G का डिज़ाइन लेआउट काफी अलग है, जो इसके खास रियर कैमरा प्लेसमेंट और बेहतरीन टू-टोन कलर विकल्पों की वजह से उभर कर आता है। वहीं दूसरी ओर Redmi 17C में एक शानदार और आधुनिक डिज़ाइन है, जो बजट डिवाइस के लिए बहुत अच्छा है। क्वाड-कर्व्ड बॉडी और अनोखे टेक्सचर के साथ, यह यूज़र के आराम पर विशेष ध्यान देता है। वहीं Moto G37 Power में शानदार लुक और मज़बूती का बेहतरीन मेल है, इसमें 8.89 mm की काफी पतली बनावट के बावजूद 7,000 mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। डिस्प्ले की बात करें तो Tecno Spark 50S में 6.78 इंच, Redmi 17C में 6.9 इंच और Moto G37 Power में 6.67 इंच की डिस्प्ले दी गयी है।
परफॉर्मेंस के लिए Tecno Spark 50s 5G में मीडियाटेक डाईमेन्सिटी 6400 चिपसेट दिया गया है। Redmi 17C में मीडियाटेक डाईमेन्सिटी 6300 चिपसेट दिया गया है। वहीं Moto G37 Power मीडियाटेक डाईमेन्सिटी 6400 चिपसेट से लैस है। वहीं अगर बात करें तीनो फोन्स के सॉफ्टवेयर की तो Tecno Spark 50s 5G HiOS आउट ऑफ़ बॉक्स के एंड्राइड 16 पर, Redmi 17C शाओमी के Xiaomi HyperOS 3 पर बेस्ड एंड्राइड 16 पर और Moto G37 Power, Hello UI के एंड्राइड 16 पर आधारित है।
अगर कैमरा स्पेक्स की बात करें तो Tecno Spark 50s 5G में आपको 50MP के रियर कैमरे के साथ 8MP का सेल्फी शूटर मिलता है। Redmi 17C में भी फोटोग्राफी के लिए 50MP के रियर कैमरे के साथ 8MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। वहीं Moto G37 Power में 50MP के प्राइमरी सेंसर के साथ 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
बात करें अगर बैटरी स्पेक्स कि तो Tecno Spark 50S, 45W चार्जिंग सपोर्ट करने वाली 6,500mAh की बैटरी से लैस है। Redmi 17C में आपको 6,000mAh कि बैटरी मिलती है जो 33W फ़ास्ट चार्जिंग और 10W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। वहीं Moto G37 Power में 30W फ़ास्ट चार्जिंग और 6W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 7,000mAh की बैटरी दी गयी है।
कीमत की बात करें तो भारतीय बाजार में Tecno Spark 50S के बेस वैरिएंट की कीमत 19,999 रुपये है, Redmi 17C के बेस वैरिएंट को आमतौर पर 20,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं Moto G37 Power अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर 16,499 रुपये की कीमत मैं उपलब्ध है।
यह भी पढ़ें: Vivo V80 vs OnePlus 15R vs Motorola Signature: डिजाइन, कैमरा, बैटरी और कीमत की तुलना