इंडिया की सबसे भौकाली फिल्म, ओटीटी पर काट रखा है बवाल, आज के आज देख डालें 8.3 IMDb रेटिंग वाली मूवी

By

सिर्फ तीन महीने पहले सिनेमाघरों में रिलीज हुई एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी दर्शकों की पहली पसंद बन चुकी है। व्यूअरशिप के मामले में इस फिल्म ने लोकप्रिय टीवी शोज ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ और ‘नागिन 7’ को भी पीछे छोड़ दिया है। ऑनलाइन स्ट्रीमिंग में इसका प्रदर्शन इतना शानदार रहा है कि यह टॉप 10 की लिस्ट में ट्रेंडिंग टाइटल बन गई है।

तोड़ा दंगल का रिकॉर्ड!

थिएटर रिलीज के दौरान भी फिल्म ने जबरदस्त सफलता हासिल की थी। बॉक्स ऑफिस पर इसकी कमाई ने कई बड़े रिकॉर्ड्स को चुनौती दी और यह आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ के रिकॉर्ड के करीब पहुंचने वाली फिल्मों में शामिल हो गई।

तीन महीने बाद भी फिल्म का भौकाल

यहां बात हो रही है रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की। यह 2025 में आई आदित्य धर निर्देशित स्पाई थ्रिलर ‘धुरंधर’ का सीक्वल है। फिल्म का दूसरा भाग 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुआ था और महज तीन महीनों के अंदर दुनियाभर में 1800 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार करने में सफल रहा। इसके साथ ही यह घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में भी शुमार हो गई।

ओटीटी पर सबसे आगे

सिनेमाघरों में लंबी सफलता के बाद अब ‘धुरंधर 2’ ने ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर दस्तक दे दी है। डिजिटल रिलीज के बाद भी फिल्म का क्रेज कम नहीं हुआ है। ऑर्मेक्स की रिपोर्ट के अनुसार, स्ट्रीमिंग के पहले सप्ताह में ही इसे करीब 13 मिलियन व्यूज मिले। इसी वजह से इसने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ और ‘नागिन 7’ जैसे चर्चित शोज को भी पीछे छोड़ दिया।

प्लॉट और कास्ट

फिल्म की कहानी एक रोमांचक जासूसी मिशन पर आधारित है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस स्पाई थ्रिलर में रणवीर सिंह के अलावा अर्जुन रामपाल, आर माधवन, राकेश बेदी और सारा अर्जुन भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं। कहानी हमजा उर्फ जसकिरत सिंह के इर्द-गिर्द घूमती है, जो पाकिस्तान के लियारी इलाके में घुसकर आतंकवादियों के खिलाफ एक खतरनाक मिशन को अंजाम देता है।

यह भी पढ़ें: Nothing Phone 3 पर बंपर छूट; आधे दाम में मिल रहा महंगा फोन, इस जगह चल रही सुनहरी डील

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By