Update: Dhurandhar 2 को JioHotstar पर 4 जून को रिलीज किया जाने वाला है। इसकी आधिकारिक घोषणा की जा चुकी है। अगर आप रणवीर सिंह की धुरंधर 2 को देखने का इंतज़ार कर रहे थे तो अब आपका इंतज़ार लगभग खत्म हो चुका है।
रणवीर सिंह की एक्शन-थ्रिलर फिल्म धुरंधर को लेकर फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है। निर्देशक आदित्य धर की यह ब्लॉकबस्टर फिल्म अब OTT पर रिलीज हो गई है। हालांकि, फिलहाल इसकी स्ट्रीमिंग भारत में नहीं बल्कि अमेरिका और कनाडा में की जा रही है। 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म ने थिएटर में अपना आठ हफ्तों का रन पूरा कर लिया है। अब फिल्म को नए अंदाज में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाया गया है। खास बात यह है कि OTT वर्जन में दर्शकों को थिएटर कट से तीन मिनट ज्यादा फुटेज देखने को मिलेगा।
ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर यह फिल्म Dhurandhar: The Revenge (Raw & Unseen) नाम से रिलीज की गई है। यह वर्जन फिलहाल केवल अमेरिका और कनाडा के दर्शकों के लिए उपलब्ध होगा। फिल्म की घोषणा का एक स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था, जिसके बाद Netflix US के आधिकारिक अकाउंट ने भी इसकी पुष्टि कर दी। अब फिल्म की डिजिटल स्ट्रीमिंग 15 मई से शुरू हो गई है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म का थिएटर वर्जन 3 घंटे 49 मिनट लंबा था, जबकि OTT पर आने वाला नया वर्जन 3 घंटे 52 मिनट का है। यानी दर्शकों को तीन मिनट के अतिरिक्त सीन देखने को मिलेंगे। वायरल स्क्रीनशॉट में फिल्म की डिटेल्स भी सामने आई हैं, जिसमें बताया गया है कि व्यक्तिगत त्रासदी के बाद हमजा अपने अंडरकवर मिशन में और गहराई तक उतरता है, ताकि पाकिस्तान के अपराध जगत को खत्म कर सके।
भारत में यह फिल्म JioHotstar पर रिलीज की जाएगी। हालांकि प्लेटफॉर्म की ओर से अभी तक आधिकारिक रिलीज डेट घोषित नहीं की गई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म जल्द ही भारतीय दर्शकों के लिए भी उपलब्ध कराई जा सकती है।
फिल्म की कहानी हमजा अली मज़ारी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो दूसरे भाग में लयारी का किंग बन चुका है। उसने रहमान डकैत की हत्या की साजिश रचकर और उज़ैर बलोच को पीछे छोड़कर अपराध जगत में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। जैसे-जैसे उसका प्रभाव बढ़ता है, वैसे-वैसे उसके सामने नई चुनौतियां भी आती हैं।
उसका मुख्य उद्देश्य अपने देश पर हुए आतंकी हमलों का बदला लेना और पाकिस्तान में चल रही साजिशों का पर्दाफाश करना है। फिल्म में हमजा की पिछली कहानी भी दिखाई गई है, जिसमें उसके जसकिरात सिंह रंगी से अंडरकवर एजेंट बनने तक का सफर दिखाया गया है।
धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने दुनियाभर में करीब 1796 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है और जल्द ही 1800 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर सकती है।
फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा आर.माधवन, अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना, राकेश बेदी और सारा अर्जुन जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं।
यह भी पढ़ें: महंगे AC छोड़िए! AC से बेहतर कूलिंग देते हैं ये 5 टावर कूलर्स, Amazon Summer Sale में मिल रहे सोच से भी सस्ते