‘Bhool Bhulaiyaa 3’ HD में लीक, मेकर्स को झटका! Telegram पर भी हो रहा डाउनलोड

Bhool Bhulaiyaa 3 (भूल भुलैया 3) फिल्म इस दिवाली पर रिलीज हुई है. कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 3 बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई भी कर रही है. इस फिल्म ने कई रिकॉर्ड भी तोड़ दिए हैं. हालांकि, अब मेकर्स को काफी बड़ा झटका लगा है. Bhool Bhulaiyaa 3 Leak हो गई है.

भूल भुलैया 3 के लीक होने से इसके प्रोड्यूसर और मेकर्स का परेशान होना लाजिमी है. भूल भुलैया 3 अभी बॉक्स ऑफिस पर तोबड़तोड़ कमाई कर रही थी. ऐसे में फिल्म का लीक होना कार्तिक आर्यन के लिए भी किसी झटके से कम नहीं है.

भूल भुलैया 3 मूवी Telegram पर Leak हो गई है. केवल टेलीग्राम ही नहीं बल्कि कई पायरेटेड मूवी उपलब्ध करवाने वाली साइट पर भी इस फिल्म को अपलोड कर दिया गया है. हमनें इसको वेरिफाई किया है.

यह भी पढ़ें: GPS-Data बंद होने के बाद भी Google तक कैसे पहुंच जाती है आपकी लोकेशन? तुरंत बदल दें ये सेटिंग

Telegram पर लीक हो गई फिल्म!

हमें Telegram पर भूल भुलैया की तीन क्वालिटी मिली. हमें टेलीग्राम पर 1080P HD, 720P HD और 480P क्वालिटी में फिल्म देखने को मिली. हालांकि, इस फिल्म का हॉल डब प्रिंट डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवाया गया है.

दूसरी फिल्मों की तरह इस बार भूल भुलैया 3 के भी मेकर्स फिल्म को लीक होने से नहीं रोक पाये. हालांकि, इस लीक के बाद क्या भूल भुलैया 3 की कमाई पर असर पड़ेगा, इसके बारे में तो भविष्य में ही पता चलेगा लेकिन फिलहाल इसको मेकर्स के लिए एक झटके के तौर पर देखा जा रहा है.

चैनल और बोट पर अपलोड होती है फिल्म

आपको बता दें कि भूल भुलैया 3 पहली फिल्म नहीं है जो लीक हो गई है. Telegram पर कई चैनल और बोट नई फिल्म रिलीज होने के दिन ही उपलब्ध करवा देते हैं. कंपनी समय-समय पर ऐसे चैनल्स पर कार्रवाई करती रहती है लेकिन ऐसे चैनल्स दोबारा फिर तैयार हो जाते हैं. इसको लेकर सख्त कानून की मांग लंबे समय से होती आई है.

यह भी पढ़ें: क्या आपके iPhone के कैमरा में आई खराबी? ऐसे करें चेक, Apple Free में करेगा ठीक

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है.

Connect On :