Bhojpuri Bawaal की OTT डेट चल गई पता, पवन सिंह उड़ा देंगे गरदा, जानें कहां और कब देखें

HIGHLIGHTS

JioHotstar ने Bhojpuri Bawaal का टीजर रिलीज किया

शो में Pawan Singh और Nirahua समेत कई बड़े सितारे दिखेंगे

यह रियलिटी शो सितारों की निजी जिंदगी पर आधारित होगा

JioHotstar ने हाल ही में अपने नए रियलिटी शो Bhojpuri Bawaal का टीजर रिलीज कर दिया है. यह एक सेलिब्रिटी आधारित रियलिटी शो होने वाला है, जिसमें दर्शकों को भोजपुरी इंडस्ट्री के बड़े सितारों की निजी जिंदगी देखने का मौका मिलेगा. शो में भोजपुरी सिनेमा के कई चर्चित चेहरे नजर आने वाले हैं.

खास बात यह है कि यह शो पारंपरिक रियलिटी शो की तरह सिर्फ टास्क और एलिमिनेशन पर आधारित नहीं होगा. इसके बजाय शो सितारों की निजी जिंदगी, संघर्ष, स्टारडम और आपसी टकराव को करीब से दिखाएगा.

कब और कहां देख सकेंगे Bhojpuri Bawaal?

फिलहाल शो का टीजर रिलीज कर दिया गया है, लेकिन इसकी रिलीज डेट का ऐलान अभी नहीं हुआ है. रिपोर्ट्स के मुताबिक यह शो पहले JioHotstar पर स्ट्रीम किया जाएगा. इसके बाद इसे Colors TV चैनल पर भी दिखाया जा सकता है.

क्या होगा शो का कॉन्सेप्ट?

  • यह रियलिटी शो भोजपुरी इंडस्ट्री के बड़े सितारों के इर्द गिर्द घूमेगा.
  • शो में कैमरे लगातार इन कलाकारों की जिंदगी को फॉलो करेंगे.
  • हालांकि बाकी रियलिटी शोज की तरह इसमें कोई बड़े टास्क या एलिमिनेशन नहीं होंगे.
  • इसके बजाय शो कलाकारों की रोजमर्रा की जिंदगी, संघर्ष, रिश्ते, स्टारडम और इंडस्ट्री के अंदर की टकराहट को दिखाएगा.
  • मजबूत स्टारकास्ट की वजह से शो में भरपूर ड्रामा और एंटरटेनमेंट देखने को मिल सकता है.

शो में कौन-कौन आएगा नजर?

टीजर में भोजपुरी इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे नजर आए हैं. इनमें Pawan Singh, Tej Pratap Yadav, Amrapali Dubey, Kajal Raghwani और Dinesh Lal Yadav Nirahua जैसे नाम शामिल हैं. फिलहाल शो के डायरेक्टर और बाकी क्रू मेंबर्स को लेकर जानकारी सामने नहीं आई है.

टीजर के बाद बढ़ी उम्मीदें

शो अभी रिलीज नहीं हुआ है इसलिए इसकी IMDb रेटिंग सामने नहीं आई है. हालांकि टीजर देखने के बाद भोजपुरी दर्शकों के बीच इसे लेकर उत्साह काफी बढ़ गया है. भोजपुरी इंडस्ट्री के इतने बड़े सितारों को एक साथ देखने की वजह से यह शो चर्चा में बना हुआ है.

यह भी पढ़ें: रिस्क पर Android फोन की सिक्योरिटी, क्या आपको इस्तेमाल करना चाहिए एंटी-वायरस? समझ लें मुद्दे की बात

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है.

Connect On :