वेब सीरीज़ क्राइम और थ्रिलर वाले जौनर की हो, और मिर्ज़ापुर का नाम न आए, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। हालांकि, ओटीटी पर ऐसी भी सीरीज़ मौजूद हैं जो मिर्ज़ापुर से आगे निकल गई हैं। हम जिस सीरीज़ के बारे में आपको बताने जा रहे हैं उसकी सबसे ख़ास बात यह है कि गाली-गलौज न होने के बावजूद इस सीरीज़ में सस्पेंस और हाइ-वोल्टेज थ्रिल का ऐसा तड़का है जिसकी वजह से दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों से ही इसे बहुत ज़्यादा प्यार मिला है।
हम जिस सीरीज़ की बात यहां कर रहे हैं, उस सीरीज़ को IMDb पर 8.6 की दमदार रेटिंग मिली हैं। वहीं मिर्ज़ापुर को IMDb पर 8.4 की रेटिंग हासिल हुई है। तो अब तक तो आप समझ ही गए होंगे कि हम कौन सी सीरीज़ की बात कर रहे हैं। अगर आप अभी तक नहीं समझ पाए तो चलिए हम आपको एक हिंट देते हैं। यह सीरीज़ मनोज बाजपेयी स्टारर है। जी हाँ बिलकुल सही सोचा, इस सीरीज़ का नाम ‘द फॅमिली मैन’ है। मनोज बाजपेयी ने इस सीरीज़ में श्रीकांत तिवारी की भूमिका निभाई है।
यूं तो सीरीज़ में श्रीकांत तिवारी अपने घर का लोन चुकाने वाला, बच्चों की पढाई और पत्नी के साथ अनबन की समस्याओं से जूझने वाला एक साधारण सा आदमी है। लेकिन किसी को नहीं पता था कि इसी साधारण आदमी के चेहरे के पीछे T.A.S.C (थ्रेट एनालिसिस एंड सर्विलांस सेल) का बेहद शातिर, निडर और इंटेलिजेंट सीनियर एनालिस्ट छिपा रहता है।
इस सीरीज़ में श्रीकांत तिवारी को मुंबई लोकल ट्रेन में सफर करते, बॉस से डांट खाते, पैसों की तंगी से जूझते और देश बचाते वक्त अपनी शादी की चिंता में डूबते हुए दिखाया गया है। सीरीज़ में श्रीकांत और उसके साथी जेके तलपड़े (शारिब हाशमी) की जुगलबंदी ने दर्शकों को हँसा हँसा कर पेट में दर्द किया है। इस सीरीज़ में विलन्स को भी पूरी तरह से बुरा नहीं दिखाया गया है, इस सीरीज़ में विलन्स ऐसे हैं कि ऑडिएंस को इनसे भी सहानभूति होती है। इस सीरीज़ की कहानी जितनी दमदार है, उतनी ही उम्दा इसकी सिनेमैटोग्राफी भी है।
अमेज़न प्राइम पर इस सीरीज़ के तीन सीज़न्स उपलब्ध हैं, हालांकि इसके चौथे सीज़न की अभी आधिकारिक तौर पर कोई पुष्टि नहीं हुई है और ना ही शूटिंग शुरु हुई है। माना जा रहा है कि इस सीरीज़ का चौथा सीज़न अगले साल रिलीज़ होगा।
यह भी पढ़ें:Panchayat Season 5 को लेकर आई खुशखबरी! इस महीने खत्म होगा इंतजार, मेकर्स ने दिया बड़ा अपडेट