एक्ट्रेस हुमा कुरैशी जल्द ही फिल्म Baby Do Die Do के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं। फिल्म की रिलीज से पहले मेकर्स ने इसका ट्रेलर जारी कर दिया है, जिसमें एक्ट्रेस का अब तक का सबसे अलग और दमदार किरदार देखने को मिला है। इस फिल्म का निर्देशन नचिकेत सामंत ने किया है, जबकि इसके डायरेक्टर साकिब सलीम हैं। Baby Do Die Do फिल्म 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में हुमा कुरैशी ‘Baby’ नाम की एक ऐसी हिटवुमन का किरदार निभा रही हैं, जो सुन और बोल नहीं सकती। वह बिना शब्दों के सिर्फ अपने एक्शन और हावभाव से अपनी बात कहती है।
करीब 2 मिनट 28 सेकंड लंबे ट्रेलर में ‘Baby’ की रहस्यमयी दुनिया की झलक दिखाई गई है। उसका अतीत कई अनसुलझे सवालों से भरा हुआ नजर आता है और कहानी धीरे-धीरे एक बड़े रहस्य की ओर बढ़ती है। ट्रेलर में कई जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस, स्नाइपर अटैक और सस्पेंस से भरपूर दृश्य देखने को मिलते हैं, जो यह संकेत देते हैं कि कहानी में कई ऐसे मोड़ होंगे जिनका अंदाजा लगाना मुश्किल होगा।
जैसे-जैसे ट्रेलर आगे बढ़ता है, कई नए किरदार सामने आते हैं और यह साफ होता है कि हर किसी का Baby की कहानी से कोई न कोई गहरा संबंध है। छिपे हुए मकसद और अप्रत्याशित ट्विस्ट फिल्म को और दिलचस्प बनाते हैं।
ट्रेलर रिलीज होने के कुछ ही समय बाद सोशल मीडिया पर दर्शकों ने अपनी प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दीं। एक यूजर ने लिखा, “Huma on fire.” वहीं दूसरे ने कमेंट किया, “Looks captivating it may be a blockbuster.” एक अन्य यूजर ने लिखा, “Damn good super excited. can’t explain in words.” जबकि एक और सोशल मीडिया यूजर ने कहा, “Now this is something new excited for this.”
हुमा कुरैशी के अलावा फिल्म में सिकंदर खेर, चंकी पांडे और रचित सिंह भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। वहीं सपोर्टिंग कास्ट में मरुधा शेखावत, विद्या मालवाड़े, अरुण कुशवाह और हिमांशु मालिक शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: Redmi Turbo 5 vs Motorola Edge 70 Pro Plus: कैमरा, परफॉर्मेंस, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना