Panchayat Season 5 को लेकर आधिकारिक तौर पर एक नई जानकारी सामने आ रही है। इस जानकारी के अनुसार Jitendra Kumar, Neena Gupta के अलावा Raghubir Yadav की यह दमदार कॉमेडी वेब सीरीज 2026 में ही रिलीज होने वाली है। हालांकि, अभी के लिए आधिकारिक रिलीज डेट से पर्दा बेशक नहीं उठा है लेकिन इतना जरूर है कि 2026 के विंडो को कन्फर्म कर दिया गया है। इसका मतलब है कि इसी साल आपको Panchayat Season 5 देखने को मिलने वाला है। इस कहानी में Sanvikaa के अलावा Faisal Malik और Chandan Roy भी वापसी कर सकते हैं। इसका मतलब है कि बेशक कहानी में नेता बदल गया हो लेकिन इसके किरदार फिर भी वही रह सकते हैं। इससे यह भी जाहिर होता है कि बनराकस और बिनोद भी कहानी में एक बार फिर से अपनी कॉमेकी का जलवा दिखाने वाले हैं। अब जब पंचायत सीजन 5 के रिलीज विंडो की जानकारी आ चुकी है। ऐसे में आपको इस इंतज़ार में TVF की कुछ अन्य वेब सीरीज भी देख लेनी चाहिए। एक तो Rating की बादशाह है, इसकी रेटिंग पंचायत से भी ज्यादा है। आइए इनके बारे में जानते हैं।
अगर Panchayat गाँव की मिट्टी की खुशबू है तो Gullak एक मिडिल क्लास घर के आँगन में आने वाली धूप जैसी है। इसमें मिश्रा परिवार के छोटे छोटे झगड़े और उससे भी छोटी छोटी खुशियाँ इस तरह दिखाई गई हैं कि आपको लगेगा यह आपकी ही कहानी है। जो लोग अपने घर से दूर किसी शहर में रहते हैं उनके लिए यह show देखना घर लौटने जैसा अनुभव हो सकता है। यह SonyLIV पर देखने के लिए उपलब्ध है, इसके भी अभी तक के लिए 4 सीजन आ चुके हैं और 5वां सीजन जल्द ही आ सकता है। इसमें एक नए चेहरे की भी घोषणा की जा चुकी है, जो अन्नू का किरदार निभाने वाले हैं। इस कहानी की रेटिंग पंचायत से भी ज्यादा है।
यह शो आपको सीधे 90 के दशक में पहुँचा देगा। एक 12 साल के बच्चे की नजर से उसके परिवार की कहानी इतनी मासूमियत से बताई गई है कि आप बीच बीच में हँसते हुए भी थोड़े उदास हो जाएंगे। Panchayat में जो फ़ील-फूड फेक्टर आपको नजर आता है। वही nostalgia इसमें भी आपको देखने को मिलता है। TVF की इस वेब सीरीज को आप Amazon miniTV के अलावा Netflix पर जाकर देख सकते हैं। इसके अलावा अगर आप इसे फ्री में ऑनलाइन देखना चाहते हैं तो आपको यहाँ बताई गई ट्रिक को इस्तेमाल करना चाहिए।
दिल्ली के Old Rajendra Nagar में UPSC की तैयारी कर रहे कुछ दोस्तों की कहानी इस वेब सीरीज में आपको देखने को मिलने वाली है। यह कहानी उन सभी लोगों को सीधे दिल में उतर जाएगी जिन्होंने कभी किसी सपने के लिए सब कुछ दाँव पर लगाया हो। Panchayat की तरह इसमें भी कोई बनावटी ड्रामा नहीं है बस असली जिंदगी है। Sandeep Bhaiya का किरदार इस show की जान है और एक बार देखने के बाद आप उन्हें भूल नहीं पाएंगे। यह Amazon Prime Video पर देखने के लिए मिल जाने वाला शो है, इसकी खास बात यह है कि पंचायत की तरह ही इसे भी TVF की ओर से ही बनाया गया है।
यह भारत की पहली ब्लैक एण्ड व्हाइट वेब सीरीज है और इसे देखते हुए एक पल के लिए भी नहीं लगता कि रंग की कमी है। Kota के स्टूडेंट्स का संघर्ष इस वेब सीरीज में इतना सच्चाई से दिखाया गया है कि आप उनके साथ खुद को उसी कमरे में बैठा हुआ महसूस करने लगेंगे। Panchayat के सचिव जी यानि Jitendra Kumar यहाँ Jeetu Bhaiya के रूप में नजर आते हैं, पंचायत की तरह ही इस शो को भी इन्होंने खास बना दिया है। यह वेब सीरीज Netflix पर देखी जा सकती है।
पंचायत के अलावा जैसे इन सभी वेब सीरीज को TVF की ओर से बनाया गया है, वैसे ही TVF की ओर से Gram Chikitsalay को भी बनाया गया है। अगर Panchayat की गाँव की दुनिया आपको पसंद आई थी तो यह शो भी आपके लिए ही बना है। इस कहानी में देखा जा सकता है कि एक डॉक्टर को एक पुराने और बंद पड़े गाँव के हेल्थ सेंटर को दोबारा चालू करने की जिम्मेदारी मिलती है और उसके बाद जो होता है वह Panchayat जैसा ही हल्का-फुल्का और दिल को छूने वाला नजर आता है। इस शो को आप Amazon Prime Video पर देख सकते हैं।
धड़कपुर गाँव से एक कीमती बुलेट गाड़ी गायब हो जाती है और पूरे गाँव में जो अफरा-तफरी मचती है वह देखते देखते आप हँसते हँसते पेट पकड़ लेंगे। Panchayat जैसी ग्रामीण कॉमेडी की तलाश अगर आप कर रहे हैं तो यह आपके लिए एक बेहतरीन चॉइस हो सकती है। इस वेब सीरीज को आप Amazon Prime Video पर देख सकते हैं। इसके अलावा इसे भी TVF की ओर से ही बनाया गया है।
अगर आप पंचायत वेब सीरीज को देखकर मंत्रमुग्ध हो चुके हैं और पंचायत सीजन 5 के रिलीज से पहले ही कुछ अन्य वेब सीरीज देखने वाले हैं तो इसके पहले आप TVF की अन्य वेब सीरीज को भी देख सकते हैं। इन सभी वेब सीरीज में आपको पंचायत वाली वाइब मिलती है। अगर आप पंचायत के सभी किरदारों को मिस कर रहे हैं और पंचायत सीजन 5 की रिलीज का इंतज़ार कर रहे हैं तो आपको यह वाली सभी वेब सीरीज उसके पहले ही देख लेनी चाहिए। आप हर दिन एक एक एपिसोड करके इन सभी वेब सीरीज को कुछ हफ्तों में खत्म कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: आखिर कब ‘जपनाम-जपनाम’ करेंगे Baba Nirala; Aashram Season 4 आएगा भी या नहीं?