Aashram 3 Part 2 New Teaser: ‘Ek Badnaam Aashram 3 Part 2’ का इंतजार फैन्स को काफी समय से है. इसका पहला टीजर हाल ही में जारी किया गया था. अब मेकर्स ने इसके दूसरे टीजर को भी जारी कर दिया है. दूसरा टीजर देखने के बाद लग रहा है कि Aashram Season 3 Part 2 पिछले सीजन से भी ज्यादा खतरनाक होने वाली है.
इस सीरीज को ओरिजनली MX Player ने रिलीज किया था. बाद में Amazon और MX Player के मर्जर के बाद इसको अब Amazon MX Player पर रिलीज किया जाएगा. दूसरा टीजर देखकर फैन्स अंदाजा लगा रहे हैं कि अब उन्हें Aashram Season 3 Part 2 के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा.
Aashram Season 3 Part 2 के दूसरे टीजर में बाबा निराला और भी खतरनाक नजर आ रहे हैं. लेकिन, पम्मी उनको फंसाने के लिए हर चाल चलने के लिए तैयार है. इसके लिए वह भोपा स्वामी को अपने प्यार के जाल में फंसा रही है. टीजर में देखा जा सकता है कि भोपा स्वामी उसकी जाल में फंसते नजर आते हैं.
यह भी पढ़ें: लाना था कम कीमत वाला Voice-SMS ओनली प्लान..Jio, Airtel और Vi ने तो कर दिया ‘बड़ा खेल’, TRAI का आदेश भी नहीं आया काम!
यानी पम्मी की मंशा साफ जाहिर हो रही है. वह बाबा निराला और भोपा स्वामी के बीच मतभेद पैदा कर बाबा के साम्राज्य को खत्म करना चाह रही है. इस धमाकेदार टीजर को आप मेकर्स के ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल या यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं. नीचे भी आप वीडियो पर क्लिक करके इस टीजर को देख सकते हैं.
हालांकि, इस टीजर के साथ भी Aashram Season 3 Part 2 की रिलीज डेट की जानकारी सामने नहीं आई है. लेकिन, Amazon MX Player की वेबसाइट पर मिली जानकारी के अनुसार, इस सीरीज को फरवरी में ही रिलीज किया जाएगा. हालांकि, रिलीज डेट के लिए ऑफिशियल अनाउंसमेंट का हमें इंतजार करना होगा.
आपको बता दें कि Aashram काफी पॉपुलर वेब-सीरीज रही है. इस वेब-सीरीज के साथ ही बॉबी देओल को कमबैक करने का मौका मिला. इस वेब-सीरीज को जाने-माने डायरेक्टर प्रकाश झा ने डायरेक्ट किया है. इसमें बॉबी देओल के अलावा अदिति पोहनकर, चंदन रॉय सान्याल, त्रिधा चौधरी, दर्शन कुमार, विक्रम कोचर, अनुप्रिया गोयनका, राजीव सिद्धार्थ और ईशा गुप्ता प्रमुख भूमिकाओं में हैं.
यह भी पढ़ें: धरती की ओर तेजी से बढ़ रहा है बड़ा एस्टेरॉयड, टकराने की संभावना हुई दोगुनी, मचा सकता है भारी तबाही