IMDb पर मिली 9.8 की ताबड़तोड़ रेटिंग, OTT पर कहर बरसा रही ये सीरीज, भरपूर है थ्रिलर

By

TVF की वेब सीरीज लंबे समय से ओटीटी दर्शकों की पसंदीदा रही हैं। ‘Kota Factory’ और ‘Panchayat’ जैसी सीरीज के बाद अब ‘Sapne Vs Everyone Season 2’ ने एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इस सीरीज ने IMDb पर ऐसी रेटिंग हासिल की है, जिसने इसे दुनिया की सबसे ज्यादा रेटिंग पाने वाली वेब सीरीज में शामिल कर दिया है। खास बात यह है कि इसके दूसरे सीजन का हर एपिसोड बेहद ऊंची रेटिंग के साथ दर्शकों की पहली पसंद बना हुआ है।

रिलीज होते ही बनाई अलग पहचान

TVF के बैनर तले बनी ‘Sapne Vs Everyone’ का निर्देशन और लेखन अंबरीश वर्मा ने किया है। इसका पहला सीजन साल 2023 में रिलीज हुआ था, जिसमें कुल 5 एपिसोड थे। उस समय भी दर्शकों ने सीरीज को शानदार प्रतिक्रिया दी थी और IMDb पर इसकी रेटिंग 9 से ज्यादा रही थी।

करीब तीन साल बाद मई 2026 में इसका दूसरा सीजन रिलीज हुआ, जिसने पहले सीजन से भी ज्यादा लोकप्रियता हासिल की। रिलीज के बाद से ही यह भारत ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी चर्चा में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह अब IMDb पर दुनिया की सबसे ज्यादा रेटिंग वाली वेब सीरीज बन चुकी है।

पहले सीजन को मिली शानदार IMDb रेटिंग

साल 2023 में रिलीज हुए पहले सीजन में कुल पांच एपिसोड थे और सभी को दर्शकों से बेहतरीन प्रतिक्रिया मिली। पहले एपिसोड को IMDb पर 9.4, दूसरे को 9.5, तीसरे और चौथे एपिसोड को 9.6-9.6, जबकि पांचवें और आखिरी एपिसोड को 9.7 की शानदार रेटिंग मिली थी। यही वजह रही कि पहले सीजन ने रिलीज के समय ही काफी लोकप्रियता बटोर ली।

दूसरे सीजन ने बनाया नया रिकॉर्ड

मई 2026 में आए दूसरे सीजन ने पहले सीजन के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया। इस सीजन के पहले और दूसरे एपिसोड को IMDb पर 9.6-9.6 की समान रेटिंग मिली, जबकि तीसरे और चौथे को 9.7-9.7, वहीं पांचवें और आखिरी एपिसोड ने 9.8 की रेटिंग हासिल की। सभी एपिसोड्स की लगातार ऊंची रेटिंग के चलते ‘सपने वर्सेज एव्रीवन सीजन 2’ को दुनिया की सबसे ज्यादा IMDb रेटिंग पाने वाली वेब सीरीज बताया जा रहा है।

‘Sapne Vs Everyone’ की कहानी

यह वेब सीरीज दो ऐसे लोगों की कहानी दिखाती है, जो अपने-अपने सपनों को पूरा करने के लिए हर चुनौती का सामना करने को तैयार हैं। उनकी पैरलल चलने वाली जिंदगी के जरिए सिस्टम की कठोर सच्चाइयों, संघर्ष, महत्वाकांक्षा और सफलता हासिल करने की बड़ी कीमत को दिखाया गया है।

‘Sapne Vs Everyone’ की कास्ट

सीरीज में परमवीर सिंह, अंबरीश वर्मा, विजयंत कोहली, अभिषेक चौहान और किरणदीप कौर जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आते हैं। यही दमदार कहानी, एक्टिंग और निर्देशन इसे ओटीटी पर एक मस्ट-वॉच वेब सीरीज बनाते हैं।

यह भी पढ़ें: International Yoga Day 2026: Apple Watch यूजर्स के लिए खुशखबरी, ये 10 मिनट का चैलेंज पूरा करने पर मिलेगा स्पेशल रिवॉर्ड

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By