OTT प्लेटफॉर्म्स पर हर महीने ढेरों फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होती हैं, लेकिन उनमें से कुछ ही ऐसी होती हैं जो रिलीज होते ही दर्शकों का ध्यान खींचकर ट्रेंडिंग लिस्ट में जगह बना लेती हैं। हाल ही में एक ऐसी ही कोर्टरूम ड्रामा सीरीज आई है, जिसने आते ही जबरदस्त लोकप्रियता हासिल कर ली है।
Netflix पर 3 मार्च को रिलीज हुई सीरीज “मामला लीगल है 2” इस समय टॉप ट्रेंडिंग में बनी हुई है। यह सीरीज 2024 में आई “मामला लीगल है” का सीक्वल है, जिसे IMDb पर पहले ही 8 की धांसू रेटिंग मिली हुई है। इसमें एक बार फिर रवि किशन मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं।
इस नए सीजन में कहानी में बड़ा बदलाव देखने को मिलता है। पहले सीजन में जहां रवि किशन ने एक वकील के रूप में कॉमेडी और ड्रामा से भरपूर मनोरंजन किया था, वहीं इस बार उनका किरदार जज के रूप में सामने आता है। उनके इस नए पद के साथ कहानी में कई नए मोड़ जोड़े गए हैं, जिनमें हास्य, सामाजिक मुद्दे और नए कलाकारों की एंट्री शामिल है।
सीरीज की कहानी एडवोकेट वीडी त्यागी के इर्द-गिर्द घूमती है, जिन्हें पटपड़गंज की व्यस्त और अव्यवस्थित अदालत में डिस्ट्रिक्ट जज बना दिया जाता है। यह कहानी उनके उस सफर को दिखाती है, जहां एक तेज-तर्रार वकील को अब एक सख्त जज के रूप में नियमों और जिम्मेदारियों के बीच संतुलन बनाना पड़ता है। वहीं उनके पुराने साथी अब भी अपने अनोखे अंदाज और जुगाड़ से कानूनी लड़ाइयों में लगे हुए हैं।
“मामला लीगल है 2” में रवि किशन के साथ निधि बिष्ट, सुजाता नेगी, नायला ग्रेवाल, अनंत वी जोशी, कुशा कपिला और दिनेश लाल यादव जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई दे रहे हैं। यह सीरीज 3 मार्च 2026 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जा रही है।
यह भी पढ़ें: धम्म करके गिरी Samsung Galaxy S24 Ultra की कीमत, सीधे 25,000 रुपये की छूट, देखें फुल डील