एक लड़की पूरे एजुकेशन सिस्टम पर भारी! 7 एपिसोड की ये सीरीज ओटीटी पर आते ही बिखेर रही जलवा
देश में इन दिनों नीट परीक्षा पेपर लीक विवाद लगातार चर्चा में बना हुआ है। इस मामले ने लाखों छात्रों के भविष्य को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बीते कुछ वर्षों में भी पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में गड़बड़ियों से जुड़े कई मामले सामने आते रहे हैं, जिनसे छात्रों का भरोसा प्रभावित हुआ है। इसी मुद्दे से मिलती-जुलती कहानी पर आधारित एक नई वेब सीरीज हाल ही में ओटीटी पर रिलीज हुई है, जिसने आते ही दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
Survey7 एपिसोड में बनी सीरीज
7 एपिसोड की यह सीरीज शिक्षा व्यवस्था में फैले भ्रष्टाचार और प्रतियोगी परीक्षाओं में होने वाले घोटालों को बेहद दिलचस्प अंदाज में दिखाती है। यही वजह है कि रिलीज के बाद से यह तेजी से ट्रेंड कर रही है।
कास्ट और प्लेटफॉर्म
हम जिस सीरीज की बात कर रहे हैं उसका नाम ‘एग्जाम’ है, जिसे ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेज़न प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया गया है। सीरीज में साउथ सिनेमा की चर्चित अभिनेत्रियां दुशारा विजयन और अदिति बालन अहम भूमिकाओं में नजर आती हैं।
वेब सीरीज की कहानी
साउथ इंडस्ट्री से जुड़ी यह थ्रिलर सीरीज एजुकेशन सिस्टम के अंदर छिपे भ्रष्टाचार और पेपर लीक जैसे संवेदनशील मुद्दों को सामने लाती है। कहानी एक ऐसी लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है, जो नकली पुलिस अधिकारी बनकर शिक्षा विभाग के भीतर चल रहे बड़े स्कैम का पर्दाफाश करने की कोशिश करती है। इस दौरान प्रतियोगी परीक्षाओं में पैसे लेकर छात्रों को पास कराने और योग्य उम्मीदवारों के साथ धोखाधड़ी जैसे मामलों को दिखाया गया है।
थ्रिल और सस्पेंस से भरपूर यह सीरीज शुरुआत से लेकर अंत तक दर्शकों को बांधे रखती है। साथ ही यह दिखाती है कि किस तरह मेहनती और योग्य छात्रों का भविष्य भ्रष्ट सिस्टम की वजह से प्रभावित होता है। यही कारण है कि एग्जाम को इस समय एक बेहतरीन मस्ट-वॉच थ्रिलर माना जा रहा है।
टॉप 10 में बना रखी है जगह
दर्शकों से मिल रहे शानदार रिस्पॉन्स की बदौलत यह सीरीज फिलहाल Prime Video पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली वेब सीरीज में शामिल हो चुकी है। इतना ही नहीं, भारत में ट्रेंडिंग टॉप-10 की लिस्ट में भी यह तीसरे नंबर पर बनी हुई है। IMDb पर इस सीरीज को 6.4 की अच्छी रेटिंग मिली हुई है।
यह भी पढ़ें: Gold-Silver Prices Today (20 मई 2026): लगातार दूसरे दिन सोने में तेज़ी, चांदी हुई कमज़ोर, जानें ताज़ा रेट
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile