देखते ही बन जाएंगे फैन, ये 4 अंडररेटेड कॉमेडी सीरीज हैं मस्ट-वॉच, सब की सब एक ही ओटीटी पर मौजूद

अगर आप सिनेमा के दीवाने हैं और हर शुक्रवार थिएटर में नई फिल्म देखने का मौका नहीं छोड़ते, तो आपके लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म किसी वरदान से कम नहीं है. इन प्लेटफॉर्म्स पर फिल्मों के साथ ऐसी कई वेब सीरीज मौजूद हैं जो मनोरंजन का भरपूर डोज देती हैं. लेकिन आज हम बात करेंगे कुछ ऐसी अंडररेटेड कॉमेडी वेब सीरीज की जो Zee5 पर उपलब्ध हैं. ये वो शोज हैं जिनके बारे में शायद आपने सुना नहीं होगा, लेकिन अगर देख लीं तो इनके फैन ज़रूर बन जाएंगे. हर सीरीज की कहानी दमदार है, एक्टर्स लाजवाब हैं और IMDb रेटिंग भी जबरदस्त है. तो चलिए जानते हैं उन 4 बेहतरीन कॉमेडी सीरीज के बारे में जिन्हें आप घर बैठे आसानी से देख सकते हैं.
Saas Bahu Achaar Pvt. Ltd.
इस सीरीज को IMDb पर 8.2 की शानदार रेटिंग मिली है. कहानी सुमन नाम की एक महिला की है, जो पति से अलग होने के बाद खुद का बिजनेस शुरू करती है. वह घर से अचार बनाकर बेचने का काम शुरू करती है और अपने आत्मविश्वास और मेहनत से एक मिसाल पेश करती है. अमृता सुभाष ने लीड रोल में अपने शानदार अभिनय से इस किरदार को जीवंत बना दिया है. साल 2022 में रिलीज़ हुई इस सीरीज में कुल 6 एपिसोड हैं और यह महिला सशक्तिकरण की एक प्रेरणादायक कहानी है.
Bakaiti
अगर आप कुछ हल्का-फुल्का और मजेदार देखना चाहते हैं तो बकैती जरूर देखें. IMDb पर 7 की रेटिंग वाली यह 2025 की नई कॉमेडी ड्रामा सीरीज है, जिसमें राजेश तैलांग, शीबा चड्ढा और तान्या शर्मा ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं. कहानी कटारिया परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां रोजमर्रा की छोटी-छोटी परेशानियों के बीच हंसी-मजाक और रिश्तों की गर्माहट देखने को मिलती है. इसके 7 एपिसोड आपको शुरुआत से अंत तक बांधे रखेंगे.
Pyaar Testing
यह एक रोमांटिक कॉमेडी सीरीज है, जिसका निर्देशन शिव वर्मा और सप्तराज चक्रवर्ती ने किया है. लीड रोल में सत्यजीत दुबे और प्लाबिता बोरठाकुर हैं, जिन्हें लिपस्टिक अंडर माय बुर्खा के लिए भी जाना जाता है. साल 2025 में रिलीज़ हुई यह कहानी ध्रुव और अमृता नाम के दो किरदारों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो रिश्तों और प्यार की जटिलताओं को एक हल्के-फुल्के अंदाज में दिखाती है.
The Aam Aadmi Family
Zee5 की सबसे प्यारी सीरीज में से एक, ‘आम आदमी फैमिली’, IMDb पर 8.4 की रेटिंग के साथ दर्शकों की फेवरेट बनी हुई है. इस सीरीज में लुबना सलीम, गुंजन मल्होत्रा, चंदन के आनंद, बृजेंद्र काला और कमलेश गिल जैसे कलाकार हैं. अपूर्व सिंह कार्की द्वारा निर्देशित इस सीरीज के अब तक 4 सीजन और 20 एपिसोड रिलीज़ हो चुके हैं. इसकी कहानी एक आम भारतीय परिवार की छोटी-छोटी खुशियों, चुनौतियों और रिश्तों की खूबसूरती को बड़ी ही सादगी से दिखाती है.
