2013 में शुरु हुई फिल्म फ्रैंचाइज़ी ‘दृश्यम’ ने लोगों को एक भी पल के लिए बोर नहीं होने दिया. मलयालम सिनेमा की सबसे बड़ी और दिल को झंझोड़ कर रख देने वाली इस फिल्म के पहले और दूसरे भाग को लोगों ने बेहद पसंद किया था. यह क्राइम थ्रिलर अपने खुशहाल परिवार से प्यार करने वाले एक आम आदमी की कहानी दर्शाती है. इस फिल्म के पहले भाग में यह दिखाया जाता है कि एक आम आदमी अपने बीवी – बच्चों को एक ब्लैकमेलर की हत्या के आरोप से बचाने के लिए क्या-कुछ करता है. इसके दूसरे भाग में इस केस की फिर जांच शुरु हो जाती है लेकिन जॉर्जकुट्टी का परिवार निर्दोष साबित होता है.
अब, 21 मई को सिनेमाघरों में दृश्यम 3 रिलीज हो गई है. यह इस कहानी का आखिरी भाग है और इसमें जॉर्जकुट्टी एक बार फिर अपने परिवार की सुरक्षा करने में जुट जाता है. रिपोर्ट्स के हिसाब से दृश्यम 3 इस फ्रैंचाइज़ी की आखिरी फिल्म होने के साथ ही सबसे महंगी फिल्म भी है. इस फिल्म ने अपने रिलीज़ के पहले ही दिन लगभग 48.37 करोड़ रुपये कमाए हैं. आइए फिल्म के बारे में और भी डिटेल्स जानते हैं.
कई रिपोर्ट्स के हिसाब से दृश्यम 3 मलयाली सिनेमा की सबसे महंगी फिल्म बताई जा रही है. लगभग 5 साल के बाद वापसी कर रही इस फिल्म ने अपनी पूरी फ्रैंचाइज़ी को बजट के मामले में पीछे छोड़ दिया है. जहां दृश्यम का पहला और दूसरा भाग 5 से 6 करोड़ के बजट में बना था वहीं दृश्यम 3 पूरे 100 करोड़ के तगड़े बजट में बनी है और इस फिल्म ने रिलीज़ होने के पहले ही दिन पर 43 से 48 करोड़ भी कमा लिए हैं.
पिछली 2 फिल्मों में यही कहानी थी की जॉर्जकुट्टी नाम का एक आम आदमी अपनी बीवी और बेटियों को अपने ब्लैकमेलर के मर्डर के आरोप से बचाने में जुटा होता है. दृश्यम 1 में जॉर्जकुट्टी अपनी बेटी और बीवी के द्वारा मारे गए ब्लैकमेलर की लाश को ठिकाने लगाता है और यह कोशिश करता है की पुलिस उस तक न पहुंच पाए. पहले भाग में पुलिस को झांसा देने के बाद दृश्यम 2 में जब इस केस की जांच फिर शुरु होती है तो पुलिस को जॉर्जकुट्टी के घर से एक कंकाल मिलता है लेकिन वह कंकाल ब्लैकमेलर का न होने के कारण जॉर्जकुट्टी कानून के हाथों से फिर बच जाता है. दृश्यम 3 इस फ्रैंचाइज़ी का आखिरी भाग है और इसमें जॉर्जकुट्टी एक बार फिर अपने परिवार की इज्जत को बचाने के लिए अपने आप को कानून के हवाले करने का बड़ा फैसला लेता है.
इस फिल्म में मुख्य किरदार मोहनलाल, मीना, अनिबा हस्सान और एस्थर अनिल ने निभाए हैं. मोहनलाल ने जॉर्जकुट्टी का रोल बखूबी निभाया है और एक्ट्रेस मीना ने जॉर्जकुट्टी की पत्नी रानी का किरदार काफी साधे हुए तरीके से निभाया है. दोनों अनिबा हस्सान और एस्थर अनिल ने अंजू और अनु के किरदार अच्छे से निभाए हैं. इनके अलावा इस फिल्म में मुरली गोपी, आशा सरथ और वीणा नंदकुमार जैसे कलाकार भी इस फिल्म की कास्ट में शामिल हैं.
अभिषेक पाठक द्वारा निर्देशित दृश्यम 3 में विजय सालगांवकर इस बार अपने परिवार के साथ नई चुनौतियों का सामना करता नज़र आएगा. दृश्यम 3 के हिंदी फिल्म का प्लॉट इसकी मलयाली फिल्म से मेल खाता है लेकिन अभी भी इस फिल्म की कहानी को काफी छिपाया जा रहा है. हालांकि, इस फिल्म की रिलीज़ डेट आधिकारिक तौर पर बताई जा चुकी है. यह फिल्म भारतीय सिनेमा में 2 अक्टूबर से देखने को मिलेगी.
वैसे तो सिनेमाघरों में लगने वाली फिल्में आमतौर पर OTT पर उसके लगभग 45 दिनों में आ जाती हैं लेकिन अभी यह कहना मुश्किल है कि दृश्यम 3 कब OTT पर उपलब्ध हो पाएगी। हालांकि, यह उम्मीद ज़रूर है कि यह तीसरा पार्ट Prime Video पर रिलीज़ होगा, क्योंकि पिछले दोनों पार्ट्स भी वहीं स्ट्रीम किए गए थे.
यह भी पढ़ें: मनोरंजन और सस्पेंस का डबल डोज़ होगी Drishyam 3; सिनेमाघरों में धमाका करेंगी ये 10 फिल्में