OTT पर आई 2 घंटे 3 मिनट की कोर्टरूम ड्रामा, भरा पड़ा है सस्पेंस और रोमांच, देखते ही हो जाएंगे फैन

OTT पर आई 2 घंटे 3 मिनट की कोर्टरूम ड्रामा, भरा पड़ा है सस्पेंस और रोमांच, देखते ही हो जाएंगे फैन

ओटीटी पर इन दिनों एक नई क्राइम थ्रिलर फिल्म ने दर्शकों का ध्यान खींच लिया है। करीब 2 घंटे 3 मिनट लंबी यह फिल्म शुरुआत से आखिर तक सस्पेंस और कोर्टरूम ड्रामा से भरपूर है। रिलीज होते ही इसे दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला और यही वजह है कि यह इस समय Prime Video पर भारत में नंबर 1 ट्रेंडिंग फिल्म बनी हुई है। इस फिल्म को IMDb पर 6.1 की अच्छी रेटिंग भी मिली हुई है.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

क्या है कहानी

फिल्म की कहानी एक महिला पब्लिक प्रॉसिक्यूटर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक मशहूर वकील की बेटी होने के बावजूद अपने करियर में संघर्ष कर रही होती है। कई मुश्किल कानूनी मामलों को संभालते हुए उसकी मुलाकात एक बेहद शांत और तेज दिमाग वाले कोर्ट स्टेनोग्राफर से होती है, जो हर कदम पर उसकी मदद करता है। हालांकि जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, उसे एहसास होने लगता है कि जिन केसों को वह लड़ रही है, उनके पीछे कोई बड़ा खेल चल रहा है और वह खुद एक गहरी साजिश का हिस्सा बन चुकी है।

भरा पड़ा है सस्पेंस और रोमांच

फिल्म की सबसे खास बात इसका सस्पेंस है। दर्शक धीरे-धीरे समझ जाते हैं कि अदालत में चल रहे मामलों के पीछे असली दिमाग कोई और है, लेकिन इसके पीछे की सच्चाई और मकसद कहानी को और ज्यादा रोमांचक बना देते हैं।

फिल्म की कास्ट

इस क्राइम कोर्टरूम ड्रामा का नाम “System” है। फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा और ज्योतिका मुख्य भूमिकाओं में नजर आई हैं, जबकि आशुतोष गोवारिकर ने भी अहम किरदार निभाया है। यह फिल्म 22 मई को Prime Video पर रिलीज हुई थी और रिलीज के बाद से लगातार चर्चा में बनी हुई है।

“सिस्टम” एक हिंदी भाषा की Prime Video ओरिजिनल फिल्म है। इसे हरमन बवेजा और अरुण सुकुमार ने मिलकर तैयार किया है, जबकि निर्देशन की जिम्मेदारी अश्विनी अय्यर तिवारी ने संभाली है। कोर्टरूम ड्रामा फ़िल्में और वेब सीरीज पसंद करने वालों के लिए यह एक मस्ट-वॉच है।

यह भी पढ़ें: Motorola Edge 70 Pro Vs OnePlus Nord 6 Vs Redmi Note 15 Pro+: डिस्प्ले, कैमरा, कीमत और अन्य की तुलना

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile