सुनसान रेलवे क्रॉसिंग, ट्रेन से कूदती महिला, 1 घंटे 56 मिनट की ये साइकोलॉजिकल थ्रिलर देख कांप उठेगा कलेजा

By

अगर आप भी उनमें से हैं जो वीकेंड पर घर बैठे ओटीटी पर कुछ नया और दिलचस्प देखने की तलाश में रहते हैं, तो हम अक्सर आपके लिए ऐसी फिल्मों की जानकारी लाते हैं जिन्हें आप आराम से घर बैठे अपनी फैमिली के साथ एन्जॉय कर सकें। खासतौर पर हॉरर और थ्रिलर जॉनर की फिल्मों का अपना अलग ही क्रेज होता है, जो दर्शकों को शुरू से अंत तक बांधे रखती हैं। ऐसी ही एक फिल्म की जानकारी आज हम आपके लिए लेकर आए हैं, जो उम्मीद है आपको काफी पसंद आएगी।

ओटीटी की मस्ट-वॉच फिल्म

इस बार हम आपके लिए एक ऐसी साइकोलॉजिकल सस्पेंस थ्रिलर फिल्म लेकर आए हैं, जो ओटीटी की मस्ट-वॉच लिस्ट में शामिल हो चुकी है। इस फिल्म को IMDb पर भी अच्छी-खासी रेटिंग मिली है, जिससे इसकी पॉपुलैरिटी का अंदाजा लगाया जा सकता है। दिलचस्प बात ये है कि इसे आप बिना कोई पैसा खर्च किए भी देख सकते हैं।

फिल्म की लीड कास्ट

जिस फिल्म की हम बात कर रहे हैं, उसका नाम “लेवल क्रॉस” है। यह फिल्म साल 2024 में रिलीज हुई थी और इसे अरफाज आयूब ने डायरेक्ट किया है। मलयालम भाषा में बनी इस फिल्म में अमला पॉल, आसिफ अली और शराफुद्दीन जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में नजर आते हैं, जिन्होंने अपनी एक्टिंग से कहानी को और ज्यादा प्रभावशाली बना दिया है।

फिल्म की चौंकाने वाली कहानी

अब अगर इसकी कहानी की बात करें, तो फिल्म की शुरुआत एक सुनसान रेलवे क्रॉसिंग से होती है। यहां एक चौकीदार रहता है, जो दुनिया से बिल्कुल अलग-थलग अपनी जिंदगी जी रहा होता है। उसका रहन-सहन और दिनचर्या सामान्य लोगों से काफी अलग है। वह अक्सर वहां से गुजरने वाली ट्रेनों को देखता रहता है और फिर अपने घर लौट जाता है।

कहानी में असली मोड़ तब आता है, जब एक महिला चलती ट्रेन से कूद जाती है। चौकीदार उसे गंभीर हालत में देखकर अपने घर ले जाता है और उसकी मदद करने की कोशिश करता है। यहीं से कहानी अचानक नया रुख लेती है और सस्पेंस की परतें खुलनी शुरू होती हैं। फिल्म का हर सीन दर्शकों को सोचने पर मजबूर करता है और आगे क्या होगा, इसकी उत्सुकता बनाए रखता है।

कहां देखें यह फिल्म

अगर आप इस फिल्म को देखना चाहते हैं, तो यह प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है। वहीं, जो दर्शक इसे मुफ्त में देखना चाहते हैं, उनके लिए यह यूट्यूब पर भी मौजूद है। IMDb पर इस फिल्म को 6.8 की रेटिंग मिली है, जो इसे एक अच्छा और एंटरटेनिंग ऑप्शन बनाती है।

यह भी पढ़ें: Gold Silver Prices Today: 16 अप्रैल को सोने में तेज़ उछाल, चांदी भी हुई 11,800 रुपये महंगी, आज का ताज़ा रेट जानें

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By