Oppo Enco M32 Neckband-Style इयरफोन भारत में लॉन्च, खास ऑफर में मिलेगा Rs 1,499 में

Highlights

Oppo Enco M32 इयरफोन भारत में लॉन्च

जानें क्या है Oppo Enco M32 की कीमत

Enco M32 10-12 जनवरी के बीच मिलेगा सस्ते दाम में

जाने-माने स्मार्टफोन निर्माता ओप्पो (OPPO) ने बुधवार को नए Enco M32 को भारत में लॉन्च किया है। Oppo कए नए नेकबैंड इयरफोंस (oppo neckband earphones) के फीचर्स की बात करें तो इयरबड्स (earbuds) में हॉल मेग्नेटिक स्विच दिया गया है। दोनों इयरबड्स (earbuds) नेक के पास अटेच होने पर म्यूज़िक (music) रुक जाता है और मैगनेट को अलग करने पर यह वापिस प्ले हो जाएगा।

इसके अलावा, हर ईयरफोन अलग साउंड केविटी के साथ आता है जो बड़े साउंड फील्ड की अनुमति देता है और एयरफ्लो से बन रहे शोर को दूर कर के क्लियर आउटपुट ऑफर करता है।

Oppo Enco M32 इयरफोंस को IP55 रेटिंग दी गई है जो इसे डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंस बनाता है। ये फ्लैश चार्जिंग तकनीक के साथ आई है। Oppo के मुताबिक, ये इयरफोंस 10 मिनट की क्विक चार्जिंग में 20 घंटे का प्लेबैक टाइम ऑफर करेगा। ओप्पो का दावा है कि इयरफोंस में 220mAh की बैटरी दी गई है जो USB Type-C केवल से 35 मिनट में फुल चार्ज हो जाती है। कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज होने पर यह 28 घंटे का म्यूज़िक प्लेबैक ऑफर करेगी। इयरफोंस का वज़न 26.8 ग्राम है।

Oppo Enco M32 की कीमत

Oppo Enco M32 को भारत में Rs 1,799 में लॉन्च किया गया है। हालांकि, ओप्पो पहली सेल के दौरान स्मार्टफोन को खास डिस्काउंट रेट Rs 1,499 में सेल करेगा जो 10 से 12 जनवरी तक अमेज़न (Amazon) और ओप्पो के ऑनलाइन स्टोर पर चलेगी। तब तक सभी रीटेल आउटलेट्स पर इसे Rs 1,799 में सेल किया जाएगा। इयरफोंस को ब्लैक कलर में पेश किया जाएगा।

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary Enjoying writing since 2017...

View full profile