एलन मस्क का माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म X इस समय बड़े पैमाने पर तकनीकी दिक्कतों का सामना कर रहा है। ऑनलाइन आउटेज ट्रैकिंग प्लेटफॉर्म Downdetector के अनुसार, अमेरिका में 3,000 से ज्यादा यूजर्स ने X के काम न करने की शिकायत दर्ज की है। सबसे ज्यादा समस्याएं मोबाइल ऐप से जुड़ी बताई गई हैं। Downdetector के आंकड़ों के मुताबिक, करीब 46 प्रतिशत यूजर्स को ऐप इस्तेमाल करने में परेशानी हो रही है, जबकि 34 प्रतिशत लोगों ने फीड या टाइमलाइन लोड न होने की शिकायत की है। वहीं, लगभग 11 प्रतिशत यूजर्स को वेबसाइट एक्सेस करने में दिक्कत आ रही है।
Survey
कंपनी ने आधिकारिक तौर पर अब तक इस बड़े ऑउटेज को लेकर कोई स्टेटमेंट नहीं दिया है। ध्यान दें कि यह ऑउटेज केवल अमेरिका में हुआ है, भारत में अब तक इसे लेकर न के बराबर रिपोर्ट्स सामने आई हैं। यूज़र्स को ऐप, फीड और वेबसाइट में करीब 7:30 AM से दिक्कतें आनी शुरू हो गई थीं।
आमतौर पर जब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स डाउन होते हैं, तो यूज़र्स X पर आकर अपने रिएक्शंस और अपडेट्स देते हैं। लेकिन अब जब X के साथ खुद ही दिक्कतें चल रही हैं, तो यूज़र्स Downdetector पर भी अपने रिएक्शंस शेयर कर रहे हैं और उन्होंने प्लेटफॉर्म पर कमेंट्स की लंबी लाइन लगा दी है। एक यूज़र ने लिखा “I’m crying so bad right now”, तो वहीं दूसरे ने लिखा “day 2 of the search engine being completely useless lol”, जबकि एक का कहना है “Elon Musk unsuspend my accounts”।
Downdetector के अनुसार, अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का ऑउटेज लगभग ठीक हो चुका है। ऑउटेज मॉनिटरिंग प्लेटफॉर्म पर रिपोर्ट्स 50 से भी कम हो गई हैं, जैसा कि नीचे दिए गए स्क्रीनशॉट में देखा जा सकता है।

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile
