WhatsApp View Once Text Feature: मैसेज पढ़ते ही हो जाएगा गायब, सिर्फ इन यूज़र्स को मिलेगा नया फीचर

WhatsApp View Once Text Feature: मैसेज पढ़ते ही हो जाएगा गायब, सिर्फ इन यूज़र्स को मिलेगा नया फीचर

WhatsApp View Once Text Feature: Whatsapp समय-समय पर नए और बिलकुल हटकर फीचर्स को टेस्ट करता रहता है। पहले व्यू वन्स तस्वीरें और वीडियोस फिर व्यू वन्स वॉइस मैसेज और अब व्यू वन्स टेक्स्ट भी. धीरे-धीरे WhatsApp भी बिलकुल Snapchat और Instagram जैसा बनता जा रहा है. हाल ही में सामने आ रहीं रिपोर्ट्स के हिसाब से WhatsApp जल्द ही iOS यूजर्स के लिए व्यू वन्स टेक्स्ट का फीचर सामने ला सकता है. अभी यह फीचर डेवलप हो रहा है और उम्मीद है कि इस फीचर को हम ऐप में एक या दो महीने के अंदर देख सकेंगे.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

अगर आप भी WhatsApp के इस नए फीचर के बारे में और जानना चाहते हैं तो आप एकदम सही जगह पर आए हैं. इस आर्टिकल में आपको इस फीचर से संबंधित सारी जानकारी देखने को मिलेगी.

क्या है यह नया फीचर?

इस नए व्यू वन्स फीचर की मदद से यूजर्स प्राइवेट टेक्स्ट को बिना किसी डर के भेज पाएंगे. जैसे अभी आपके स्मार्टफोन में WhatsApp की ऐप में आपको व्यू वन्स फोटो और वीडीयो के साथ व्यू वन्स वौइस् मैसेज भेजने का ऑप्शन देखने को मिलता है वैसे ही अब इसमें जल्द ही व्यू वन्स टेक्स्ट का भी ऑप्शन देखने को मिलेगा. इस फीचर का इस्तेमाल करने से यूजर्स को प्राइवेट टेक्स्ट भेजने में आसानी होगी क्योंकि एक बार यूजर ने उस टेक्स्ट को देख लिया तो वह टेक्स्ट गायब हो जाता है.

कैसे इस्तेमाल होगा यह फीचर?

एक मैसेज लिखने के बाद यूजर्स अपने टेक्स्ट को भेजने से पहले सेंड बटन को प्रेस और होल्ड करने के बाद एक ड्राप डाउन मेनू में सेंड एस व्यू वन्स के ऑप्शन को दबाकर अपने टेक्स्ट को व्यू वन्स टेक्स्ट की तरह भेज सकते हैं. यह टेक्स्ट एक बार खुलने के बाद अपने आप ही गायब हो जाते हैं.

यह दमदार फीचर ग्रूप चेट और प्राइवेट चेट दोनों में ही उपलब्ध होगा लेकिन यह फीचर WhatsApp के चैनल्स में उपलब्ध नहीं होगा. यह फीचर व्यू वन्स तस्वीरें, वीडियोस और व्यू वन्स वौइस् मैसेज की तरह ही काम करेगा और यूजर्स जल्द ही इसे इस्तेमाल करना शुरू कर पाएंगे.

यह भी पढ़ें: WhatsApp में आया जबरदस्त फीचर, बिना ऐप के 32 लोगों से हो सकेगी बातचीत, इन यूजर्स को फायदा

By: Ananya Sharma (Intern)

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile