लोकप्रिय मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp एक नए फीचर पर काम कर रहा है, जिसकी मदद से यूजर्स उन लोगों को भी मैसेज भेज सकेंगे जिनका WhatsApp अकाउंट नहीं है. रिपोर्ट के मुताबिक इस फीचर को Guest Chats नाम दिया गया है.
यह फीचर यूजर्स को एक सुरक्षित वेब लिंक के जरिए बातचीत शुरू करने की सुविधा देगा. यानी सामने वाले व्यक्ति को चैट करने के लिए WhatsApp अकाउंट बनाने की जरूरत नहीं पड़ेगी.
फीचर ट्रैकर WABetaInfo की रिपोर्ट के अनुसार यह फीचर फिलहाल Android और iOS के कुछ बीटा यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया गया है. Guest Chats के जरिए यूजर्स एक टेम्पररी चैट सेशन बना सकते हैं. इसके लिए WhatsApp एक खास लिंक जनरेट करेगा, जिसे सामने वाले व्यक्ति के साथ शेयर किया जा सकता है.
जब कोई व्यक्ति इस लिंक को ओपन करेगा तो वह सीधे उस चैट में शामिल हो जाएगा और बिना WhatsApp अकाउंट बनाए मैसेज भेज या पढ़ सकेगा. इन चैट्स को पहचानने के लिए बातचीत में शामिल व्यक्ति के नाम के साथ Guest लेबल दिखाई देगा. इससे यह पता चल सकेगा कि वह यूजर WhatsApp पर रजिस्टर्ड नहीं है.
यूजर्स WhatsApp ऐप में Invite a friend सेक्शन या कॉन्टैक्ट लिस्ट के नीचे दिए गए विकल्प से Guest Chat लिंक बना सकते हैं.
इसके बाद इस लिंक को कई तरीकों से शेयर किया जा सकता है जैसे:
गेस्ट यूजर इस लिंक को मोबाइल या डेस्कटॉप ब्राउजर पर खोलकर चैट में शामिल हो सकता है.
हालांकि, आपको बता दें कि Guest Chats की सीमाएं भी होंगी. यह फीचर एक अस्थायी मैसेजिंग विकल्प है, इसलिए इसमें सभी WhatsApp फीचर उपलब्ध नहीं होंगे.
Guest Chats में ग्रुप चैट, फोटो, वीडियो या डॉक्यूमेंट शेयरिंग, GIF, स्टिकर या वॉयस मैसेज, वॉयस और वीडियो कॉल सुविधाएं उपलब्ध नहीं होंगी. यानी गेस्ट यूजर केवल साधारण टेक्स्ट मैसेज भेज और पढ़ सकेंगे.
रिपोर्ट के अनुसार Guest Chats में भी WhatsApp की end-to-end encryption सुरक्षा बनी रहेगी. जब कोई गेस्ट चैट में शामिल होता है, तब WhatsApp Web एक यूनिक आइडेंटिफायर जनरेट करता है. इसी की मदद से उस चैट के लिए एन्क्रिप्शन की तैयार होती है, जिससे बातचीत सुरक्षित रहती है.
Guest Chat स्थायी नहीं होगी. अगर चैट में 10 दिनों तक कोई गतिविधि नहीं होती, तो वह अपने आप समाप्त हो जाएगी. इसके बाद अगर बातचीत जारी रखनी हो तो यूजर को नया लिंक बनाकर फिर से इन्वाइट भेजना होगा.
Guest Chats फीचर पहली बार अक्टूबर 2025 में डेवलपमेंट के दौरान सामने आया था. उस समय यह बीटा यूजर्स के लिए भी उपलब्ध नहीं था. अब कुछ Android और iOS बीटा यूजर्स इसे इस्तेमाल कर पा रहे हैं. उम्मीद है कि भविष्य के किसी अपडेट के साथ यह फीचर सभी यूजर्स के लिए जारी किया जा सकता है.
यह भी पढ़ें: Xiaomi ने लॉन्च किया गजब का Tower AC..30 सेकंड में घर को बना देगा शिमला, देखें प्राइस और खूबियाँ