WhatsApp अपने यूजर्स के लिए एक नया फीचर तैयार कर रहा है, जिससे किसी दोस्त या परिवार के सदस्य का जन्मदिन भूलना मुश्किल हो जाएगा. रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी Android Beta वर्जन में Birthday Reminder फीचर की टेस्टिंग कर रही है. इस फीचर के जरिए WhatsApp यूजर्स को उनके कॉन्टैक्ट्स के जन्मदिन पर सीधे ऐप के अंदर नोटिफिकेशन भेजेगा.
इसके अलावा, ऐप में एक नया Birthdays सेक्शन भी देखने को मिल सकता है, जहां आने वाले सभी जन्मदिनों की सूची दिखाई जाएगी.
रिपोर्ट के अनुसार, जब किसी कॉन्टैक्ट का जन्मदिन होगा तो WhatsApp यूजर को इन-ऐप नोटिफिकेशन भेजेगा. इसके बाद यूजर सीधे उस व्यक्ति की चैट खोलकर उसे बर्थडे विश कर सकेगा.
इसके लिए WhatsApp एक अलग Birthdays सेक्शन भी जोड़ सकता है, जहां आने वाले सभी जन्मदिन पहले से दिखाई देंगे. इससे बार-बार अलग कैलेंडर या रिमाइंडर ऐप का इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं पड़ेगी.
रिपोर्ट के मुताबिक, WhatsApp उन यूजर्स की Date of Birth का इस्तेमाल करेगा, जिन्होंने पहले से यह जानकारी प्लेटफॉर्म को दी हुई है. अमेरिका के कुछ राज्यों में आयु सत्यापन (Age Verification) के लिए WhatsApp जन्मतिथि मांगता है. हालांकि भारत समेत कई देशों में यह प्रक्रिया अनिवार्य नहीं है. ऐसे में यह फीचर तभी काम करेगा, जब यूजर्स अपनी जन्मतिथि स्वेच्छा से WhatsApp पर जोड़ेंगे.
फिलहाल इस फीचर के साथ एक बड़ी कमी भी सामने आई है. रिपोर्ट के अनुसार, अभी ऐसा कोई विकल्प मौजूद नहीं है जिससे यूजर तय कर सके कि उसकी जन्मतिथि कौन देख सकता है या किससे छिपाई जाए.
संभव है कि फीचर के सार्वजनिक रोलआउट से पहले WhatsApp इसमें नए Privacy Controls भी जोड़े.
फिलहाल यह फीचर डेवलपमेंट स्टेज में है और Android Beta के भविष्य के अपडेट में उपलब्ध कराया जा सकता है. कंपनी ने इसकी आधिकारिक लॉन्च डेट की घोषणा अभी नहीं की है.
यह भी पढ़ें: काफी काम का है Blue Aadhaar Card, कई जगहों पर होता है इस्तेमाल, जान लें डाउनलोड करने के 3-3 तरीके