ट्विटर ने एंड्रॉइड पर 'डीएम' फीचर के लिए यूजर इंटरफेस को पेश किया

Highlights

ट्विटर ने एंड्रॉइड डिवाइस पर डायरेक्ट मैसेज (डीएम) फीचर के लिए एक नया और बेहतर यूजर इंटरफेस शुरू किया है, जो इसे आईओएस की तुलना में प्रभावशाली बनाता है।

डीएम के नए अनुभव प्राप्त करने के लिए एंड्रॉइड ट्विटर यूजर अपने ऐप को अपडेट कर सकते हैं।

ट्विटर ने एंड्रॉइड पर 'डीएम' फीचर के लिए यूजर इंटरफेस को पेश किया

ट्विटर ने एंड्रॉइड डिवाइस पर डायरेक्ट मैसेज (डीएम) फीचर के लिए एक नया और बेहतर यूजर इंटरफेस शुरू किया है, जो इसे आईओएस की तुलना में प्रभावशाली बनाता है। डीएम के नए अनुभव प्राप्त करने के लिए एंड्रॉइड ट्विटर यूजर अपने ऐप को अपडेट कर सकते हैं।

ट्विटर ने कहा कि उन्होंने एंड्रॉइड डिवाइस पर डीएम का उपयोग करने के तरीके में सुधार करने की जरूरत को महसूस किया है। टेकक्रंच की रिपोर्ट के अनुसार, रिफ्रेश एक बेहतर कंपोजर के साथ-साथ बेहतर ट्वीट फॉरवर्ड, कॉन्टेक्स्ट मैसेज और रिसीप्ट भी लाता है।

twitter new update

माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ने यूजर इंटरफेस के स्क्रॉलिंग प्रदर्शन और प्रतिक्रिया में सुधार भी पेश किया है।

अब, जब एंड्रॉइड यूजर अपने डीएम को ओपन करेंगे, तो वे उस बॉक्सी डिजाइन को नहीं देख पाएंगे, जिसका वे उपयोग कर रहे हैं। ट्विटर ने हाल ही में डीएम में बदलाव किए हैं, जिसमें चैट में एक साथ कई लोगों को एक ट्वीट डीएम करने की क्षमता भी शामिल है।

फरवरी में ट्विटर ने इस नई सुविधा का परीक्षण करने की घोषणा की थी। ट्विटर ने बताया कि परीक्षण किसी के डीएम की मौजूदा सेटिंग में बदलाव नहीं कर रहा है।

IANS

IANS

IANS Indo-Asian News Service

View full profile