यूएस में अपना 'ट्वीट एडिट' फीचर लाया ट्विटर, देखें क्या है इसका काम

Highlights

चुनिंदा देशों में अपने बहुप्रतीक्षित 'एडिट ट्वीट' बटन को रिलीज करने के बाद, माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने यूएस में ब्लू सब्सक्राइबर्स के लिए इसी फीचर को रिलीज करना शुरू कर दिया है।

इस हफ्ते की शुरुआत में, प्लेटफॉर्म ने कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में ब्लू सब्सक्राइबर्स के लिए फीचर को रिलीज किया था।

चुनिंदा देशों में अपने बहुप्रतीक्षित 'एडिट ट्वीट' बटन को रिलीज करने के बाद, माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने यूएस में ब्लू सब्सक्राइबर्स के लिए इसी फीचर को रिलीज करना शुरू कर दिया है। इस हफ्ते की शुरुआत में, प्लेटफॉर्म ने कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में ब्लू सब्सक्राइबर्स के लिए फीचर को रिलीज किया था। हालांकि, इसने भारतीय दर्शकों के लिए फीचर की उपलब्धता का जिक्र नहीं किया।

9टु5मैक के अनुसार, कंपनी ने कहा कि 'परीक्षण अच्छा हुआ' और अब यह 'धीरे-धीरे सभी यूएस ट्विटर ब्लू ग्राहकों के लिए एडिट ट्वीट को रोल आउट कर रहा है।'

ट्वीट एडिट करने की नई सुविधा कुछ सीमाओं के साथ आती है। उदाहरण के लिए, उपयोगकर्ता ट्वीट प्रकाशित होने के 30 मिनट बाद एडिट नहीं कर सकते हैं। इससे पहले, माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ने उल्लेख किया था कि प्रत्येक एडिट ट्वीट पर एक वर्जन हिस्ट्री उपलब्ध होगी, ताकि उपयोगकर्ता जान सकें कि क्या बदला है।

लॉन्च से पहले, ट्विटर ने अपने एक ट्वीट को ट्विक करके अपने प्लेटफॉर्म पर फीचर का प्रदर्शन किया था, जिसमें पोस्ट के निचले भाग में 'लास्ट एडिटेड' दिखाया गया था। ट्विटर ने एक ट्वीट एडिट किया और एक बार 'लास्ट एडिटिड' पर क्लिक करने के बाद, लोग मूल ट्वीट और पिछली एडिट हिस्ट्री देख सकते हैं।

ट्विटर ब्लू सब्सक्रिप्शन के लिए भुगतान मासिक आधार पर किया जाता है और इसकी कीमत क्षेत्रीय रूप से 4.99 डॉलर की वर्तमान अमेरिकी कीमत के आधार पर दी जाती है।

IANS

IANS Indo-Asian News Service

View full profile