Paytm (पेटीएम) अब हुआ नकद जितना प्रभावशाली; शुरू की ‘इंस्टेंट बैंक सेटेलमेंट’ सेवा

HIGHLIGHTS

भारत के सबसे बड़े डिजिटल पेमेंट्स प्लेटफार्म पेटीएम ने व्यापारियों के लिए भुगतान परिदृश्य में क्रांति लाते हुए इंस्टेंट बैंक सैटलमेंट सेवा शुरू करने की घोषणा की है। पेटीएम का हमेशा से प्रयास रहा है कि भुगतान समाधानों को नक़द जितना प्रभावी बनाया जाए एवं इस सुविधा की शुरुआत कंपनी की इस प्रतिबद्धता को दशार्ता हैं।

Paytm (पेटीएम) अब हुआ नकद जितना प्रभावशाली; शुरू की ‘इंस्टेंट बैंक सेटेलमेंट’ सेवा

भारत के सबसे बड़े डिजिटल पेमेंट्स प्लेटफार्म पेटीएम ने व्यापारियों के लिए भुगतान परिदृश्य में क्रांति लाते हुए इंस्टेंट बैंक सैटलमेंट सेवा शुरू करने की घोषणा की है। पेटीएम का हमेशा से प्रयास रहा है कि भुगतान समाधानों को नक़द जितना प्रभावी बनाया जाए एवं इस सुविधा की शुरुआत कंपनी की इस प्रतिबद्धता को दशार्ता हैं। इससे व्यापारियों को अपने रोज़मर्रा के नक़द-प्रवाह में सुधार लाकर अपना व्यापार तेजी से बढ़ाने में मदद मिलेगी।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

इस समाधान की मदद से कंपनी का लक्ष्य 98 लाख से अधिक व्यापारियों को लाभ पहुंचाने का है जो अपनी दुकानों पर पेटीएम क्यूआर के जरिये भुगतान स्वीकार करते हैं। आज,  ग्राहक पेटीएम क्यूआर स्कैन करके और भुगतान के अपने पसंदीदा तरीके (जैसे पेटीएम वॉलेट, भीम यूपीआई या बैंक खाते) का चयन करके व्यापारियों को भुगतान करते हैं। तथा, ‘इंस्टेंट बैंक सेटलमेंट’ के साथ व्यापारी संग्रहित भुगतान को सैटल करने का मनमुताबिक वक्त चुन सकते हैं या जब भी चाहे सीधे अपने बैंक खाते में इंस्टेंट सैटलमेंट कर सकते हैं। व्यापारियों के लिए यह सुविधा बहुत ही सरल ’पेटीएम फॉर बिज़नेस’ ऐप पर उपलब्ध है, जहां व्यापारी रियल टाइम आधार पर अपने सभी भुगतानों एवं सैटलमेंट पर निगरानी रख सकते हैं।

कंपनी ने पूरे भारत में 10 लाख से ज्यादा व्यापारियों के लिए यह सुविधा आरंभ की थी और उसे इस पर जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। अब कंपनी सभी 98 लाख व्यापारियों तक इस सुविधा को पहुंचाने के लिए काम कर रही है। पेटीएम ने यह भी देखा है कि इस सुविधा के साथ अब बड़ी तादाद में मर्चेंट पार्टनर सक्रियता से ग्राहकों को पेटीएम क्यूआर के बारे में शिक्षित कर रहे हैं और उन्हें बता रहे हैं कि उसे स्कैन कर पेटीएम वॉलेट, भीम यूपीआई या बैंक खाते द्वारा भुगतान करें।

पेटीएम के सीओओ किरण वासीरेड्डी ने कहा, “नकदी के प्रवाह को संभालने और व्यक्तिगत एवं कारोबारी जरूरतों हेतु नकदी की उपलब्धता बेहद अहम है। इसी बात को ख्याल में रखते हुए हमने ’इंस्टंेट सैटलमेंट’ का फीचर पेश किया है; जिसमें व्यापारी रियल टाइम आधार पर सभी संग्रहित भुगतानों को सीधे अपने बैंक खाते में प्राप्त कर सकते हैं। इस नई सुविधा से प्रसन्न होकर  व्यापारीगण अब कहने लगे हैं कि- पेटीएम अब नकदी जितना ही शक्तिशाली है!’’

Press Release
Digit.in
Logo
Digit.in
Logo