दीवाली की धूम: हाइक पर नये एनिमेटेड स्टिकर्स के साथ त्योहारों के इस मौसम का जश्नं मनायें

HIGHLIGHTS

भारत के पहले देसी मैसेजिंग एप्प हाइक ने धनतेरस, दिवाली और भाई दूज के लिये नये एनिमेटेड स्टिकर पैक्स् लॉन्च किये हैं।

दीवाली की धूम: हाइक पर नये एनिमेटेड स्टिकर्स के साथ त्योहारों के इस मौसम का जश्नं मनायें

भारत के पहले देसी मैसेजिंग एप्प हाइक ने धनतेरस, दिवाली और भाई दूज के लिये नये एनिमेटेड स्टिकर पैक्स् लॉन्च किये हैं।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

ये नये स्टिकर पैक्स त्योहारों और इससे जुड़े जश्नं के विभिन्न पहलुओं को दर्शाते हैं। आप अपने चैट्स को दियों और पटाखों, स्पा‍र्कलर्स, जगमगाती रौशनी, पारंपरिक रंगोलियों, मिठाईयों और अन्य से सजा सकते हैं। इस तरह आप मौज.मस्ती  और खुशी का आनंद एक साथ दे सकते हैं। अपने दोस्तों  और परिवार के लोगों को इन रंगीन एवं मजेदार स्टिकर्स के साथ शुभकामनायें दें और उनकी खुशियों को बढ़ायें। यह पैक छह भाषाओं अंग्रेजी, हिन्दी, मराठी, तमिल, गुजराती और भोजपुरी में उपलब्ध होगा। 

यह त्योहारों के सीजन में 5 नवंबर से हाइक एप्प  में उपलब्ध है। हाइक यूजर्स प्ले-स्टोर और एप्प-स्टोर से इन्हें डाउनलोड कर सकते हैं।

सामाजिक अभिव्यक्तियों के साधन के रूप में स्टिकर

स्टिकर हाइक की सबसे पसंदीदा सुविधाओं में से एक हैं। हाइक 40़ भाषाओं में 20,000 से ज्यादा स्टिकर्स की लाइब्रेरी उपलब्ध कराता है। इसके 500़ स्टिकर पैक्स में भारत के रंग.बिरंगे सांस्कृतिक परिदृश्यए बॉलीवुड, कॉमेडी, पर्व-त्योहार, क्रिकेट, कबड्डी, स्थानीय तकियाकलामों, अहसासों और यहां तक कि बहानों और क्षमायाचनाओं को भी दर्शाने वाली कई श्रेणियों को शामिल किया गया है। हाइक चैट पर लाजवाब टेक्स्ट-टू-स्टिकर फीचर भी है, जो आपके द्वारा टाइप किए गए किसी भी संदेश को मजेदार स्टिकर में बदल सकता है। स्टिकर बड़े अर्थ-पूर्ण होते हैं और आप जो महसूस करते हैं, उसे कहने का एक बढ़िया तरीका हैं।

हाइक के सबसे लोकप्रिय स्टिकर प्यार, हंसी-ठहाकों और मौज-मजे को व्यक्त करते हैं। इनके बाद पसंदीदा स्टिकर्स में त्योहारों और क्षेत्रीय मामलों से जुड़े स्टिकर आते हैं। हर दिन 300 मिलियन से ज्यादा स्टिकर्स का आदान.प्रदान किया जाता है!

Press Release
Digit.in
Logo
Digit.in
Logo