एप्पल वॉच एप नोटिफिकेशन ने बचाई अमेरिकी व्यक्ति की जान

Highlights

कई फिटनेस ट्रैकर और स्मार्टवॉच डिवाइसों में हार्ट रेट मॉनिटर लगा होता है. ये डिवाइस यूजर्स को कुछ स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर चेतावनी दे सकते हैं, जो दिल की धड़कन की परिवर्तन का कारण होता है.

अमेरिका में एक व्यक्ति ने दावा किया है कि एप्पल वॉच के एप नोटिफिकेशन ने उसकी जान बचा ली, जब इस एप ने उसके फेफड़ों में खून का थक्का जमने के लक्षणों को भांप कर उसे चिकित्सा सहायता लेने के लिए सतर्क किया. न्यूयॉर्क के निवासी जेम्स ग्रीन (28) को हर्टवाच एप ने एक नोटिफिकेशन भेजा था. यह एप किसी व्यक्ति के दिल की धड़कन की लगातार निगरानी करती है और सामान्य से कम-ज्यादा होने पर नोटिफिकेशन भेजता है. 

ग्रीन ने एक ट्वीट में कहा, "मैंने कभी नहीं सोचा था कि दो साल पहले खरीदा गया एक छोटा और सुस्त कलाई कंप्यूटर मेरी जान बचाएगा. इसने मेरे दिल की धड़कन को बढ़ते देख मुझे सतर्क किया, जो फेफड़े में रक्त का थक्का जमने के कारण बढ़ा था."

ग्रीन ने कहा, "अन्य लक्षणों के साथ इसके आंकड़ों ने मुझे मामले को गंभीरता से लेने पर मजबूर किया."

बाद में, अस्पताल में सीटी स्कैन कराने पर ग्रीन को उनके फेफड़े में रक्त के थक्के का पता चला. डॉक्टर ने ग्रीन को बताया कि अगर वे इलाज में देरी करते तो उनकी जान को खतरा था. 

कई फिटनेस ट्रैकर और स्मार्टवॉच डिवाइसों में हार्ट रेट मॉनिटर लगा होता है. ये डिवाइस यूजर्स को कुछ स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर चेतावनी दे सकते हैं, जो दिल की धड़कन की परिवर्तन का कारण होता है. 

हालांकि विशेषज्ञों की राय है कि इनमें कई डिवाइसें स्वीकृत नहीं है, इसलिए उनका प्रयोग कार्डियोवास्कुलर स्थितियों का पता लगाने के लिए नहीं किया जा सकता. 

IANS

IANS Indo-Asian News Service

View full profile