फौरन मिलेगा ट्रेन का तत्काल टिकट, बड़े काम की है ये छोटी-सी ट्रिक, आज ही नोट कर लें तरीका

HIGHLIGHTS

Tatkal में टाइमिंग सबसे जरूरी

Master List से समय बचाएं

तेज पेमेंट से टिकट पक्का

भारत में रेलवे में Tatkal Ticket बुक करना किसी रेस से कम नहीं होता. जैसे ही बुकिंग विंडो खुलती है, हजारों लोग एक साथ कोशिश करते हैं और कुछ ही सेकंड में सीटें भर जाती हैं. लेकिन अगर आप सही तैयारी के साथ जाएं, तो कंफर्म टिकट मिलने की संभावना काफी बढ़ सकती है.

हाल ही में भारतीय रेल के साउथ सेंट्रल रेलवे ने कुछ आसान लेकिन असरदार टिप्स बताए हैं, जिनसे Tatkal Ticket Booking में सफलता मिल सकती है.

बुकिंग से पहले लॉगिन करना क्यों जरूरी है

Tatkal बुकिंग में सबसे बड़ी गलती लोग यही करते हैं कि वे समय पर लॉगिन नहीं करते. बुकिंग शुरू होते ही साइट पर भारी ट्रैफिक आ जाता है, जिससे वेबसाइट स्लो हो जाती है या सेशन टाइमआउट हो सकता है. अगर आप 1-2 मिनट पहले ही लॉगिन कर लेते हैं, तो बुकिंग शुरू होते ही आप तुरंत आगे बढ़ सकते हैं और दूसरों से आगे निकल सकते हैं.

Master List फीचर से बचाएं कीमती समय

Tatkal बुकिंग में हर सेकंड कीमती होता है. ऐसे में बार-बार पैसेंजर की डिटेल भरना आपका समय बर्बाद कर सकता है. आप IRCTC अकाउंट या RailOne ऐप में “Master List” में पहले से ही पैसेंजर की जानकारी सेव कर सकते हैं. बुकिंग के समय बस उन नामों को चुनना होता है, जिससे पूरा प्रोसेस तेजी से पूरा हो जाता है.

सही टाइम पर तैयार रहना सबसे जरूरी

Tatkal टिकट के लिए टाइमिंग सबसे अहम है. आपको इन समयों को बिल्कुल मिस नहीं करना चाहिए:

  • सुबह 10 बजे – AC क्लास
  • सुबह 11 बजे – स्लीपर और नॉन-AC क्लास

अगर आप कुछ सेकंड भी लेट हुए, तो कंफर्म टिकट मिलना मुश्किल हो सकता है.

तेज पेमेंट से बढ़ेंगे कंफर्म टिकट के चांस

बुकिंग के बाद सबसे बड़ा रोल पेमेंट का होता है. अगर पेमेंट स्लो हुआ, तो आपकी सीट किसी और को मिल सकती है.

तेज पेमेंट के लिए इन विकल्पों का इस्तेमाल करें:

  • UPI
  • Net Banking
  • IRCTC E-Wallet

पहले से सेव पेमेंट ऑप्शन रखने से समय बचता है और सफलता की संभावना बढ़ती है.

Tatkal बुकिंग में किस्मत नहीं, तैयारी काम आती है

Tatkal टिकट सिर्फ किस्मत का खेल नहीं है. अगर आप सही समय पर लॉगिन करें, डिटेल पहले से सेव रखें और तेज पेमेंट करें, तो आपके कंफर्म टिकट मिलने के चांस काफी बढ़ जाते हैं. छोटी-छोटी तैयारी ही इस रेस में आपको आगे निकाल सकती है.

यह भी पढ़ें: iPhone के सबसे पतले फोन मॉडल की कीमत में जबरदस्त गिरावट! हाथ से जाने न दें ये मौका, 24 हजार की मिल रही छूट

FAQs

Tatkal टिकट बुकिंग कब शुरू होती है?

AC के लिए 10 बजे और स्लीपर के लिए 11 बजे शुरू होती है.

Master List फीचर क्या करता है?

यह पैसेंजर डिटेल पहले से सेव करके समय बचाता है.

क्या पहले लॉगिन करना जरूरी है?

हां, इससे आप दूसरों से पहले बुकिंग शुरू कर सकते हैं.

सबसे तेज पेमेंट तरीका कौन सा है?

UPI और IRCTC E-Wallet सबसे तेज माने जाते हैं.

क्या Tatkal टिकट किस्मत पर निर्भर है?

नहीं, सही तैयारी और टाइमिंग ज्यादा जरूरी है.
Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है.

Connect On :