LPG Crisis: व्हाट्सएप पर एक क्लिक में बुक हो जाएगा सिलेंडर..देखें स्टेप बाय स्टेप डिटेल्स

आजकल आपने खुद भी नोटिस किया होगा कि देश में कई जगहों पर एलपीजी गैस सिलेंडर की किल्लत हो रही है, इसके समय पर न मिलने के कारण जगह जगह गैस एजेंसियों पर लंबी लाइन लगी हुई है। अब वजह के बारे में हम यहाँ चर्चा नहीं करने वाले हैं, क्योंकि दुनिया जानती है ऐसा क्यों और किस कारण से हो रहा है। यही वजह है कि अब हमारा देश भी इसकी चपेट में आ चुका और हमारे देशवासियों की रसोई पर इसका सीधा असर हो रहा है। इस समय रसोई गैस की दिक्कत तो चल रही है, इसमें कोई दोराय नहीं है, लेकिन बुकिंग का ना होना ग्राहकों को ज्यादा पैनिक में डाल रहा है। इस समय माहौल ऐसा बना हुआ है कि बार-बार कॉल करो, एजेंसी जाओ या लाइन में लगो, कोई समाधान नहीं निकल रहा है। हालांकि, अगर आप बुकिंग को लेकर परेशान हैं तो हम आपको इस परेशानी का हल लेकर आ चुके हैं। आपको आज हम बताने वाले हैं कि व्हाट्सएप के माध्यम से कुछ क्लिक में आप कैसे अपने एलपीजी गैस की बुकिंग कर सकते हैं।

व्हाट्सएप से बुकिंग की सुविधा काम कर रही आसान

सरकारी ऑयल कंपनी Indian Oil Corporation के Indane की ओर से ग्राहकों को व्हाट्सएप के माध्यम से एलपीजी गैस बुकिंग की सुविधा दी जा रही है। इसका मतलब है कि आपको न तो कॉल आदि का झंझट, ना एजेंसी के चक्कर काटने की जरूरत है। बस एक मैसेज में ही काम हो जाने वाला है। आइए जानते है कि आखिर आपको क्या और कैसे करना है।

व्हाट्सएप पर कैसे करें एलपीजी गैस की बुकिंग?

आपको क्या और कैसे करना है, इसके बारे में जानकारी हम आपको बाद में देने वाले हैं। आइए जानते है कि सबसे पहले आपको क्या करना है।

सबसे पहले आपको एक नंबर यानि 7588888824 को अपने मोबाइल में सेव करना है। यह Indane का ऑफिशियल WhatsApp नंबर है।
इसके बाद WhatsApp ओपन करें, अब उस नंबर पर चैट करना शुरू करें और चैट में मात्र लिखें REFILL और इसे भेज दें।
अगर आपका मोबाइल नंबर आपके LPG कनेक्शन से जुड़ा हुआ है, तो सिस्टम खुद आपके डिटेल्स पहचान लेगा और तुरंत बुकिंग कर देगा।
कुछ ही सेकंड में आपको एक कंफर्मेशन मैसेज मिलने वाला है, जिसमें आपकी बुकिंग और डिलीवरी की जानकारी होगी।

किस चीज का सबसे ज्यादा ध्यान रखें

आपको बुकिंग करते हुए एक छोटी सी चीज का ध्यान रखना है, यह सुनिश्चित करें कि आपका मोबाइल नंबर पहले से LPG कनेक्शन के साथ रजिस्टर हो। अगर नहीं है, तो पहले अपने डिस्ट्रीब्यूटर के पास नंबर अपडेट कराना पड़ेगा, वरना WhatsApp से बुकिंग नहीं होगी।

एलपीजी बुकिंग के अन्य तरीके

आपको जानकारी के लिए बता देते हैं कि एलपीजी गैस बुकिंग के बहुत से अन्य भी तरीके हैं, जैसे अगर आप व्हाट्सएप पर बुकिंग नहीं करना चाहते हैं तो आप मोबाइल ऐप, वेबसाइट, IVRS कॉल या सीधे एजेंसी जाकर भी बुकिंग कर सकते हैं। हालांकि, अगर सच कहूँ तो WhatsApp सबसे आसान है, क्योंकि इसमें ना टाइम लगता है और ना ही बार-बार कोशिश करनी पड़ती है। खासकर तब, जब सिलेंडर की डिमांड ज्यादा हो और फोन लाइन हमेशा बिजी मिलती हो।

कब कर सकते हैं व्हाट्सएप से एलपीजी बुकिंग?

अब आप सोच रहे होंगे कि क्या व्हाट्सएप पर बुकिंग का कोई समय निर्धारित है, जिसमें आप बुकिंग करते हैं तो बुकिंग हो जाती है। यहाँ आपको बता देते हैं कि WhatsApp से एलपीजी बुकिंग का सबसे बड़ा फायदा यही है कि ये 24 घंटे काम करता है। आप दिन में रात में जब चाहे मिनटों में गैस की बुकिंग कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Samsung जल्द लॉन्च कर सकती है दो नए स्मार्टफोन, दिल जीत लेंगे फीचर और स्पेक्स, डिटेल्स ऑनलाइन सरफेस

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :