Ola-Uber का किराया पड़ता है महंगा? अगली राइड बुक करने से पहले जान लें ये ट्रिक, बच जाएंगे पैसे

By

कई बार ऐसा होता है की थोड़ी ही दूरी तक जाने वाली कैब राइड में ज्यादा पैसे लग रहे हों. अगर ऐसे में आपको देर हो रही है तो यह समझना तो काफी आसान सी बात है की आप ना चाहते हुए भी बढ़े हुए प्राइस वाली कैब बुक करेंगे. ऐसा करने से आपको एक या दो बार फर्क नहीं पड़ेगा लेकिन अगर आप यह रोज़ करने लग जाएंगे तो आपका बजट हिल सकता है. अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो आपके मन में भी यही सवाल उठता होगा की ऐसा क्यों होता है. आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से आपको बताने जा रहे हैं की ऐसा क्यों होता है और कैसे आप अपने आप को इस चीज़ से बचा सकते हैं.

क्या होता है सर्ज प्राइस?

जब तेज़ बारिश हो रही होती है या काफी जाम लगा होता है तब Uber, Rapido और Ola जैसी ऐप्स पर राइड का प्राइस काफी ज्यादा बढ़ जाता है. इसे सर्ज प्राइस कहते हैं और हो सकता है की आप भी कभी इसके जाल में फंसे हों. Uber का यह कहना है की जब ज्यादा लोग एक जगह से कैब बुक करते हैं और कैब ड्राइवर की कमी होती है तब ऐप अपने आप राइड का प्राइस बढ़ा देती है ताकी ज्यादा प्राइस देखकर और भी ड्राइवर राइड को एक्सेप्ट करें.

कब सबसे ज्यादा बढ़ता है प्राइस?

हर समय कैब से ट्रेवल करने वाले यूजर्स ने यह महसूस किया होगा की प्राइस कुछ सेट टाइमिंग पर ही बढ़ता है. ऐसा शाम के समय हो सकता है जब दफतर की छूटी का समय होता है. इस समय सड़क पर जाम तो प्राइस के बढ़ने का कारण बनता ही है लेकिन ज्यादा राइड रिक्वेस्ट भी इसका एक बड़ा कारण हो सकता है. इसके साथ ही बड़े त्योहारों पर और बरसात के मौसम में कैब का प्राइस बढ़ा हुआ आता है. यह प्राइस बढ़ाने का सिस्टम लगभग हर ऐप में एक जैसा ही होता है हालांकी हो सकता है की आपको Rapido के प्राइस Uber से कम लगें क्योंकि उसमें बाइक टैक्सी भी शामिल होती है.

ज्यादा किराया भरने से कैसे बचें?

अगर आप कभी कैब बुक कर रहें हैं तो अपने साथ 5 से 10 मिनट का बफर टाइम लेकर जरूर चलें ताकी आप ज्यादा प्राइस आने पर कुछ समय प्रतीक्षा करने के बाद कम प्राइस में कैब बुक कर पाएं. अकसर ऐसा होता है की सर्ज प्राइस अपने आप कम हो जाता है. इसके साथ ही आपको और भी कई ऐप्स पर अपना अकाउंट बना लेना चाहिए ताकी आप अलग – अलग ऐप्स पर दाम की तुलना करने के बाद सबसे कम दाम वाली कैब बुक कर पाएं.

अगर आप एक ऐसी जगह खड़े हैं जहां कई लोग एक ही समय पर कैब बुक करते हैं जैसे एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन या कोई बड़ा मॉल, तो आपको यह कोशिश करनी चाहिए की उस जगह से थोड़ा आगे जाकर एक कैब बुक करें. ज्यादा डिमांड वाली जगह से हटने के बाद हो सकता है की ऐप आपको कम दाम दिखाए. यह ध्यान में रखना जरूरी है की Rapido, Uber और Ola जैसी ऐप्स का प्राइस सेट नहीं होता है और कभी भी कम या ज्यादा हो सकता है. आपको अपनी सूझ – बूझ का इस्तेमाल करते हुए ज्यादा पैसे देने से बचना चाहिए.

यह भी पढ़ें: Apple नहीं इस कंपनी का फोन इस्तेमाल करते हैं Virat Kohli! कीमत देखकर फैंस के उड़ गए होश

By: Ananya Sharma (Intern)

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By