बार-बार फोटो शेयर करने का झंझट खत्म! Google Photos की कमाल की ट्रिक, अपने आप शेयर हो जाएंगे जरूरी इमेज

HIGHLIGHTS

Google Photos का Partner Sharing फीचर तस्वीरों को अपने आप किसी भरोसेमंद व्यक्ति के साथ शेयर कर सकता है.

इस फीचर से बार-बार फोटो भेजने की जरूरत नहीं पड़ती और समय की बचत होती है.

Partner Sharing इस्तेमाल करते समय प्राइवेसी सेटिंग्स की जांच करना बेहद जरूरी है.

आज के समय में स्मार्टफोन से हर खास पल की तस्वीरें कैद की जाती हैं. लेकिन इन तस्वीरों को परिवार और दोस्तों के साथ शेयर करना कई लोगों के लिए झंझट भरा काम बन जाता है. एक ही फोटो को अलग-अलग लोगों को बार-बार भेजना समय भी लेता है और कई बार जरूरी तस्वीरें शेयर करना भी छूट जाता है. इस परेशानी का आसान समाधान Google Photos के Partner Sharing फीचर में छिपा है. यह फीचर आपकी तस्वीरों को एक भरोसेमंद व्यक्ति के साथ अपने आप शेयर कर सकता है, जिससे पूरी प्रक्रिया काफी आसान और तेज हो जाती है.

क्या है Google Photos का Partner Sharing फीचर?

Google Photos का Partner Sharing फीचर उन लोगों के लिए बेहद उपयोगी है जो अपने परिवार या करीबी लोगों के साथ नियमित रूप से तस्वीरें शेयर करते हैं. इस फीचर की मदद से आप किसी भरोसेमंद व्यक्ति को Partner के रूप में जोड़ सकते हैं.

इसके बाद आपकी नई तस्वीरें अपने आप उस व्यक्ति के साथ शेयर होती रहेंगी. चाहे परिवार का कोई कार्यक्रम हो, छुट्टियों की तस्वीरें हों या रोजमर्रा की यादें, हर बार फोटो भेजने की जरूरत नहीं पड़ती. यह फीचर पति-पत्नी, भाई-बहन या परिवार के अन्य करीबी सदस्यों के लिए काफी काम का साबित हो सकता है. इससे महत्वपूर्ण तस्वीरें शेयर करना आसान हो जाता है और समय की भी बचत होती है.

कैसे करें Partner Sharing सेटअप?

इस फीचर को शुरू करने के लिए सबसे पहले Google Photos ऐप खोलें. इसके बाद ऊपर दाईं ओर मौजूद प्रोफाइल आइकन पर टैप करें और Photo Settings में जाएं. यहां Sharing सेक्शन के अंदर आपको Partner Sharing का विकल्प दिखाई देगा. अब आप तय कर सकते हैं कि कौन सी तस्वीरें शेयर करनी हैं और किस तारीख से शेयरिंग शुरू करनी है.

इसके बाद अपनी कॉन्टैक्ट लिस्ट में से किसी भरोसेमंद व्यक्ति का Google अकाउंट चुनें और उसे इनवाइट भेजें. जैसे ही दूसरा व्यक्ति इनविटेशन स्वीकार कर लेगा, चुनी गई तस्वीरें अपने आप उसके साथ शेयर होने लगेंगी. पूरी प्रक्रिया कुछ ही मिनटों में पूरी की जा सकती है.

Google Photos में Partner Sharing कैसे चालू करें?

  • Google Photos ऐप खोलें.
  • ऊपर दाईं तरफ मौजूद प्रोफाइल आइकन पर टैप करें.
  • Photo Settings में जाएं.
  • अब Sharing विकल्प पर टैप करें.
  • इसके बाद Partner Sharing चुनें.
  • Get Started या Start विकल्प पर टैप करें.
  • जिस व्यक्ति के साथ तस्वीरें शेयर करनी हैं उसका Google अकाउंट (Gmail ID) चुनें.
  • अब तय करें कि सभी तस्वीरें शेयर करनी हैं, किसी खास व्यक्ति की तस्वीरें शेयर करनी हैं या किसी विशेष तारीख के बाद की तस्वीरें शेयर करनी हैं.
  • Next पर टैप करें और सेटिंग्स को एक बार जांच लें.
  • अंत में Send Invitation पर टैप कर दें.

प्राइवेसी का रखें खास ध्यान

हालांकि Partner Sharing फीचर काफी सुविधाजनक है, लेकिन इसका इस्तेमाल करते समय प्राइवेसी का ध्यान रखना बेहद जरूरी है. यह फीचर आपकी कई निजी तस्वीरों को ऑटोमैटिक तरीके से शेयर कर सकता है. इसलिए केवल उन्हीं लोगों को Partner बनाएं जिन पर आपको पूरा भरोसा हो.

फीचर चालू करने से पहले यह जरूर जांच लें कि कौन-कौन सी तस्वीरें शेयर होने वाली हैं. समय-समय पर Sharing Settings की समीक्षा करते रहना भी जरूरी है ताकि कोई अनचाही तस्वीर दूसरे व्यक्ति तक न पहुंचे.

अगर सावधानी के साथ इस फीचर का इस्तेमाल किया जाए तो यह फोटो शेयरिंग का एक बेहद आसान, सुरक्षित और समय बचाने वाला विकल्प साबित हो सकता है.

यह भी पढ़ें: UPI ट्रांजैक्शन हो गया फेल लेकिन अकाउंट से कट गए पैसे? Paytm, PhonePe, GPay और BHIM पर ऐसे मिलेगा रिफंड

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है.

Connect On :