Google Gemini अब बनाएगा आपके लिए गाने, बस टेक्स्ट या फोटो देने से हो जाएगा काम, काफी आसान है तरीका

क्या आपने कभी सोचा था कि आपकी एक पुरानी फोटो या सिर्फ एक आइडिया से कोई पूरा गाना बन सकता है? Google Gemini ने अब इसे मुमकिन कर दिया है! अपने नए Lyria 3 म्यूजिक मॉडल के साथ, Gemini अब सिर्फ सवालों के जवाब नहीं देता, बल्कि आपके लिए 30 सेकंड का एक शानदार और ओरिजिनल गाना भी बना सकता है. चाहे आपको अपनी मां के हाथ के खाने पर गाना बनवाना हो या अपने पालतू कुत्ते की शरारतों पर, यह नया AI टूल बिना किसी झंझट के आपके लिए लिरिक्स और म्यूजिक दोनों तैयार कर देगा.

क्रिएटिविटी का नया स्तर

Google Gemini यूजर्स अब कंपनी के नए Lyria 3 मॉडल के साथ AI म्यूजिक जेनरेट कर सकते हैं. वर्तमान में जेमिनी ऐप में बीटा के रूप में उपलब्ध, यह फीचर यूजर्स को किसी Idea या फोटो को हाई-क्वालिटी वाले, आकर्षक ट्रैक में बदलने की अनुमति देता है. Lyria 3 की घोषणा करते हुए, कंपनी ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा, “जेमिनी ऐप लॉन्च करने के बाद से, हमने इमेज और वीडियो के माध्यम से रचनात्मक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करने के लिए टूल बनाए हैं. आज, हम अगला कदम उठा रहे हैं: कस्टम संगीत निर्माण.”

Lyria 3 पिछले मॉडल्स से कैसे बेहतर है?

ब्लॉग पोस्ट में तीन तरीके लिस्ट किए गए हैं जिनसे Lyria 3 ऑडियो जनरेशन में सुधार करता है.

लिरिक्स की जरूरत नहीं: आपको अपने खुद के लिरिक्स (Lyrics) देने की आवश्यकता नहीं है. वे आपके प्रॉम्प्ट के आधार पर आपके लिए जेनरेट किए जाएंगे.

पूरा कंट्रोल: आपके पास स्टाइल, वोकल्स और टेम्पो जैसे तत्वों पर अधिक रचनात्मक नियंत्रण (Creative control) है.

बेहतर क्वालिटी: आप अधिक रियलस्टिक और संगीत की दृष्टि से जटिल ट्रैक बना सकते हैं.

Gemini Lyria 3 का इस्तेमाल करके AI म्यूजिक कैसे बनाएं?

टेक्स्ट से ट्रैक

जेमिनी ऐप खोलें. ट्रैक बनाने के लिए एक खास जॉनर (Genre), मूड, इनसाइड जोक या मेमोरी को डिस्क्राइब करें. (उदाहरण: “मुझे पुरानी यादें आ रही हैं. मेरी मां के लिए हमारे बचपन के अच्छे समय और उनके हाथ के बने खाने की यादों पर एक मजेदार एफ्रोबीट ट्रैक बनाएं.”) प्रॉम्प्ट सबमिट करें और ट्रैक बनने का इंतजार करें. ट्रैक का रिव्यू करें और संतुष्ट होने पर डाउनलोड करें.

फोटो और वीडियो से ट्रैक

इसके लिए सबसे पहले जेमिनी ऐप खोलें. फिर एक फोटो या वीडियो अपलोड करें. अपनी आवश्यकता बताते हुए प्रॉम्प्ट लिखें. (उदाहरण: “जंगल में हाइक करते हुए मेरे कुत्ते ‘डंकन’ की इन तस्वीरों का उपयोग करके एक ट्रैक बनाएं.”) सबमिट करें और ट्रैक जेनरेट होने का इंतजार करें.

कवर आर्ट और 30-सेकंड का मैजिक

जैसा कि Google द्वारा घोषित किया गया है, जेमिनी ऐप Nano Banana मॉडल द्वारा जेनरेट किए गए कस्टम कवर आर्ट (Cover art) के साथ 30-सेकंड के ट्रैक बनाता है. इससे इसे डाउनलोड करके या केवल शेयर लिंक पर क्लिक करके दोस्तों के साथ जल्दी से शेयर करना आसान हो जाता है. कंपनी ने कहा कि इन ट्रैक्स का लक्ष्य कोई म्यूजकिल मास्टरपीस बनाना नहीं है, बल्कि आपको खुद को अभिव्यक्त करने का एक मजेदार, अनोखा तरीका देना है.

YouTube क्रिएटर्स के लिए भी उपलब्ध

क्रिएटर्स Lyria 3 को YouTube Dream Track के जरिए भी एक्सप्लोर कर सकते हैं. फिलहाल यह फीचर अमेरिका में उपलब्ध है और अन्य देशों के YouTube क्रिएटर्स के लिए रोलआउट किया जा रहा है. कंपनी का साफ कहना है कि इन ट्रैक्स का मकसद म्यूजिक इंडस्ट्री का मास्टरपीस बनाना नहीं है, बल्कि लोगों को अपनी क्रिएटिविटी व्यक्त करने का आसान और मजेदार तरीका देना है. अगर यह फीचर सफल होता है, तो शॉर्ट फॉर्म AI म्यूजिक सोशल मीडिया शेयरिंग का नया ट्रेंड बन सकता है.

यह भी पढ़ें: कब बना था आपका फोन? जानें स्मार्टफोन की सही उम्र, ये है छोटी-सी ट्रिक, मिनटों में मिल जाएगी पूरी कुंडली

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम मीडिया में लगभग आधे दशक से सक्रिय हैं. टाइम्स नेटवर्क में आने से पहले वह न्यूज 18 और आजतक जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक में रूचि होने की वजह से आप टेक्नोलॉजी पर इनसे लंबी बात कर सकते हैं.

Connect On :