कैसे अपने PC पर फ्री में Download और Install करें PUBG Mobile

कैसे अपने PC पर फ्री में Download और Install करें PUBG Mobile
HIGHLIGHTS

अगर आप अपने मोबाइल के अलावा अपने PC में भी PUBG Mobile को खेलना चाहते हैं तो आपको बता देते हैं आप बड़ी आसानी इसे फ्री में अपने PC पर Download और Install कर सकते हैं।

चाहे आप गेमिंग के शौक़ीन हों या न हों, आप PUBG Mobile गेम के बारे में जरुर जानते होंगे। आजकल के युवा इस गेम को लेकर काफी उत्सुक हैं। इस गेम की प्रसिद्धि भारत में पिछले कुछ ही समय में काफी बड़े पैमाने पर बढ़ी है। हालाँकि कुछ लोग हैं जो अपने मोबाइल में सही प्रोसेसर और रैम आदि के सेटअप के चलते इस गेम को अपने मोबाइल फोन में नहीं खेल पाते हैं। हालाँकि ऐसे कुछ ही लोग हैं। लेकिन यह लोग अपने PC में भी इस गेम को खेल सकते हैं, जैसा कि आप जानते हैं कि आपको अपने PC में इस गेम को लाने के लिए लगभग Rs 1,000 तक खर्च करने पड़ सकते हैं। लेकिन आज हम आपको बताने वाले हैं कि आखिर कैसे आप अपने PC में PUBG Mobile को फ्री में Download और Install कर सकते हैं। हालाँकि आपको यह Emulator के माध्यम से करना होगा। 

अगर आप अपने PC में इस गेम को यानी PUBG Mobile को हमेशा के लिए फ्री में खेलना चाहते हैं तो आपको बता देते हैं कि आप बड़ी आसानी से गूगल पर जाकर इस गेम को अपने सिस्टम में डाउनलोड और इनस्टॉल कर सकते हैं। हालाँकि अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर आप ऐसा कैसे कर सकते हैं। हालाँकि कुछ लोग ऐसे भी यहाँ होंगे जो इस गेम को इस जानकारी से पहले ही अपने PC में खेल रहे होंगे। 

अपने मोबाइल फोन में तो आप जानते ही हैं कि आप बड़ी आसानी से Google Play और apple store पर जाकर इस गेम को अपने मोबाइल फोन में डाउनलोड और इनस्टॉल कर सकते हैं। हालाँकि PC के लिए प्रक्रिया कुछ अलग है। इसके लिए आपको गूगल पर जाकर सबसे पहले सर्च बार में Tancent Gaming Buddy टाइप करना होगा। इसके बाद आपको कई लिंक यहाँ मिलने वाले हैं। इन लिंक में से किसी पर भी क्लिक करके आप PUBG Mobile के सेटअप को अपने PC में डाउनलोड कर सकते हैं, यह बिलकुल वैसा ही जैसे आप अपने सिस्टम में कई अन्य सॉफ्टवेयर डाउनलोड करते हैं। आपको बता देते हैं कि जब आप किसी लिंक पर क्लिक करते हैं तो आपको एक लिंक मिलता है जो आपको इस गेम को अपने PC में डाउनलोड करने को कहता है। इसके बाद आप जैसे ही डाउनलोड पर क्लिक करते हैं तो आपके सिस्टम में एक सेटअप डाउनलोड हो जाता है, अब जैसे ही यह प्रक्रिया पूरी हो जाए तो आपको इस सेटअप पर क्लिक करके रन करना होगा। 

जैसे ही आप इसे रन करते हैं तो आपको इस गेम की कई सेटिंग मिलती हैं, जो आपको यहाँ फिल करनी होंगी, आप अपने सिस्टम की क्षमता के अनुसार गेम के वर्जन डाउनलोड कर सकते हैं, जैसे आप इस गेम को अगर 1080 पर खेलना चाहते हैं आदि। हालाँकि अगर आप नार्मल तौर पर खेलना चाहते हैं तो आप इसे भी सेलेक्ट कर सकते हैं। एक बात यहाँ याद रखने वाली यह भी है कि अगर आप PC पर PUBG Mobile को खेलते हैं तो आपको मात्र PC के अन्य यूजर्स के साथ ही इसे खेलना होगा, हालाँकि अगर आप मोबाइल फोन के यूजर्स के साथ खेलना चाहते हैं तो आप ऐसा नहींकर सकते हैं, इसके अलावा अगर आप मोबाइल पर इस गेम को खेल रहे हैं तो आप PC के यूजर्स के साथ इसे नहीं खेल सकते हैं। 

सभी सेटिंग को पूरा करने के बाद आप इस गेम को अपने PC में फ्री में खेल सकते हैं, हालाँकि आपको अपने PC को इस दौरान कई बार रीस्टार्ट करना पड़ सकता है। लेकिन जैसे ही प्रक्रिया पूरी हो जाती है, और PUBG Mobile आपके PC में डाउनलोड हो जाता है तो आप इसे बड़ी आसानी से खेल सकते हैं, हालाँकि हम आपको सलाह यही देंगे कि अगर आपका PC PUBG Mobile को चलाने लायक हो तभी आप इसे अपने PC पर डाउनलोड करें, अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आप इस गेम में काफी लैग महसूस कर सकते हैं।

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

अश्वनी कुमार डिजिट हिन्दी में पिछले 7 सालों से काम कर रहे हैं! वर्तमान में अश्वनी कुमार डिजिट हिन्दी के साथ सहायक-संपादक के तौर पर काम कर रहे हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo