आज के समय में Netflix, Prime Video और JioHotstar जैसे लोकप्रिय OTT प्लेटफॉर्म्स पर लेटेस्ट और प्रीमियम कंटेंट देखने के लिए हर महीने सब्सक्रिप्शन पर अच्छा-खासा खर्च करना पड़ता है। कई यूजर्स मनोरंजन के लिए 500 से 800 रुपये तक की मंथली मेंबरशिप भी लेते हैं। हालांकि, इंटरनेट पर कुछ ऐसे प्लेटफॉर्म भी मौजूद हैं जहां फिल्में और वेब सीरीज देखने के लिए किसी तरह का सब्सक्रिप्शन लेना जरूरी नहीं है। अगर आप बिना अतिरिक्त खर्च के मनोरंजन का आनंद लेना चाहते हैं, तो यहां हम आपको 5 ऐसे ही फ्री और लीगल OTT प्लेटफॉर्म्स बता रहे हैं, जो आपके लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकते हैं।
JioCinema और Disney+ Hotstar एक होने के बाद से इस प्लेटफॉर्म का कंटेंट कलेक्शन पहले से काफी बड़ा हो गया है। यहां दर्शकों को बॉलीवुड फिल्मों, साउथ इंडियन सिनेमा, वेब सीरीज, बच्चों के कार्यक्रमों और IPL जैसे लाइव स्पोर्ट्स इवेंट्स तक पहुंच मिलती है। जो लोग अतिरिक्त सुविधाएं चाहते हैं, उनके लिए HD स्ट्रीमिंग और ऐड-फ्री प्रीमियम प्लान्स भी उपलब्ध हैं।
सिर्फ वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के तौर पर पहचाना जाने वाला YouTube अब फिल्मों और वेब सीरीज का भी बड़ा स्रोत बन चुका है। कई फिल्म स्टूडियो और कंटेंट कंपनियां अपनी फिल्मों को आधिकारिक तौर पर यहां उपलब्ध कराती हैं। Goldmines, Shemaroo और T-Series जैसे चैनलों पर हजारों हिंदी और क्षेत्रीय फिल्में मुफ्त में देखी जा सकती हैं। इसके अलावा YouTube Movies सेक्शन में भी काफी कंटेंट मौजूद है।
MX Player पर अलग-अलग जॉनर की वेब सीरीज, हिंदी फिल्मों का संग्रह, डब की गई साउथ इंडियन फिल्में और कई मनोरंजक शो उपलब्ध हैं। हालांकि इसमें ऐड दिखाई देते हैं, लेकिन प्लेटफॉर्म पर मौजूद कंटेंट की विविधता और क्वालिटी इसे लोकप्रिय बनाती है।
अमेरिका में काफी लोकप्रिय रह चुका Tubi अब भारतीय दर्शकों के लिए भी उपलब्ध है। इस प्लेटफॉर्म पर हॉलीवुड, बॉलीवुड और अन्य इंटरनेशनल फिल्मों और सीरीज की बड़ी लाइब्रेरी मौजूद है। इस्तेमाल में आसान इंटरफेस और अच्छी वीडियो क्वालिटी इसकी बड़ी खूबियों में शामिल हैं।
Amazon MiniTV उन दर्शकों के लिए अच्छा विकल्प है जो छोटी वेब सीरीज, शॉर्ट फिल्में और ओरिजिनल डिजिटल कंटेंट देखना पसंद करते हैं। यह मोबाइल यूजर्स के लिए सुविधाजनक है और बिना किसी सब्सक्रिप्शन फीस के मनोरंजन उपलब्ध कराता है। यह Amazon का ही एक फ्री प्लेटफॉर्म है।
अगर आप हर महीने महंगे OTT प्लान्स पर पैसा खर्च नहीं करना चाहते, तो इन प्लेटफॉर्म्स को आजमा सकते हैं। इन ऐप्स की मदद से बिना सब्सक्रिप्शन लागत दिए कई तरह की फिल्में और वेब सीरीज देखी जा सकती हैं। एक बार ऐप इंस्टॉल करने के बाद आप अपनी पसंद के अनुसार कंटेंट चुनकर मनोरंजन का आनंद ले सकते हैं।
नोट: इन प्लेटफॉर्म्स पर कुछ नई रिलीज़ हुई फिल्में और सीरीज तुरंत फ्री में उपलब्ध नहीं होती हैं। हालांकि, पुराने और लोकप्रिय कंटेंट की अच्छी-खासी लाइब्रेरी देखने के लिए जरूर मिल जाती है।
यह भी पढ़ें: Oppo Reno 16 Series की इंडिया डेट कन्फर्म, इस खासम-खास फीचर के साथ आने वाला भारत का पहला फोन