WhatsApp पर मैसेज करने के लिए अभी भी सेव करते हैं नंबर? जान लें ये 3 सबसे आसान तरीके, फोनबुक रहेगा खाली

HIGHLIGHTS

अब बिना नंबर सेव किए WhatsApp पर करें मैसेज

Chat लिंक और डायलर से आसान हो गया काम

Unknown नंबर से चैट करना हुआ झटपट

WhatsApp Tips & Tricks: कई बार ऐसा होता है कि आपको WhatsApp पर किसी को सिर्फ एक बार मैसेज करना होता है. डिलीवरी कन्फर्म करनी हो, किसी सेलर से बात करनी हो या ऑफिस का छोटा सा काम हो, हर बार नंबर सेव करना झंझट वाला काम होता है. अच्छी बात यह है कि WhatsApp में ऐसे आसान तरीके मौजूद हैं जिनसे बिना नंबर सेव किए भी सीधे चैट शुरू की जा सकती है.

यहां पर आपको बिना कॉन्टैक्ट लिस्ट में नंबर सेव किए WhatsApp पर मैसेज भेजने का तरीका बता रहे हैं. यहां पर दिए गए तीन तरीकों में से आपको जो सबसे सही लगे आप उसका इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे आप एक बार की बातचीत वाले नंबर को सेव करने से बच जाएंगे और प्राइवेसी आपकी सेफ रहेगी. कई बार नंबर सेव होने के बाद सामने वाला व्यक्ति आपकी डीपी, स्टेटस को चुपचाप देखने लगता है.

सबसे आसान और पुराना तरीका है लिंक के जरिए चैट खोलना. इसके लिए आपको बस उस नंबर का इस्तेमाल करना है जिससे आप बात करना चाहते हैं.

सबसे पहले अपने फोन के ब्राउजर में “wa.me/+91XXXXXXXXXX” टाइप करें और एंटर दबाएं. यहां +91 की जगह जरूरत के हिसाब से देश का कोड बदल सकते हैं. ध्यान रखें XXXXXXXXXX की जगह उन मोबाइल नंबर को एंटर करें जिनको आपको मैसेज करना है.

जैसे ही आप लिंक ओपन करेंगे, वह सीधे WhatsApp में चैट विंडो खोल देगा और आप बिना नंबर सेव किए मैसेज भेज सकते हैं. कुछ वेबसाइट्स भी यह लिंक बना देती हैं, लेकिन यहां गलती ने करें. किसी भी अनजान साइट पर नंबर डालना सीधा प्राइवेसी रिस्क है.

दूसरा तरीका: WhatsApp का Dialer फीचर

WhatsApp ने अब अपने ऐप में डायलर फीचर भी दे दिया है, जिससे आप बिना नंबर सेव किए कॉल या मैसेज कर सकते हैं. इसके लिए WhatsApp खोलें और Calls सेक्शन में जाएं. नीचे दिए गए न्यू कॉल बटन पर टैप करें और “Call a number” ऑप्शन चुनें.

अब जिस नंबर पर मैसेज करना है, वह डालें. अगर वह नंबर WhatsApp पर मौजूद है, तो नीचे “on WhatsApp” का ऑप्शन दिखेगा. इसके बाद मैसेज आइकन पर टैप करते ही चैट ओपन हो जाएगी. यहां से आप बिना नंबर को फोनबुक में सेव किए सीधे बातचीत शुरू कर सकते हैं.

तीसरा तरीका: WhatsApp चैट

एक और काफी आसान तरीका है. इसके लिए आपको बस अपने किसी पर्सनल चैट या खुद के नंबर पर उस मोबाइल नंबर को सेंड करना है जिससे आप चैट करना चाहते हैं. इसके बाद आप मैसेज में ही उस नंबर टैप करके उसके साथ सीधे चैटिंग शुरू कर सकते हैं.

कौन सा तरीका बेहतर है?

अगर आपको जल्दी काम करना है, तो चैट में नंबर भेजने वाला या चैट लिंक वाला तरीका तेज है. लेकिन अगर आप बार-बार अलग-अलग नंबर पर बात करते हैं तो डायलर फीचर ज्यादा प्रैक्टिकल है.

तीनों तरीकों में एक बात कॉमन है, आपको नंबर सेव करने की जरूरत नहीं पड़ती है. अगर आप हर छोटे काम के लिए नंबर सेव कर रहे हो, तो आप बेवजह फोन भर रहे हैं. इन तरीकों से आपका काम भी आसान रहेगा और कॉन्टैक्ट लिस्ट भी साफ रहेगी.

यह भी पढ़ें: AC खरीदने का है प्लान? आ गया तगड़ा ऑफर, कौड़ियों के दाम में ले आइए घर, घर को बना देगा एकदम ठंडा

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है.

Connect On :