Whatsapp पर अपने आप डाउनलोड हो जाती है फोटो-विडियो? 1 मिनट से भी कम में ऐसे बंद करें Auto Download फीचर

Whatsapp पर अपने आप डाउनलोड हो जाती है फोटो-विडियो? 1 मिनट से भी कम में ऐसे बंद करें Auto Download फीचर

अक्सर हम अपने फ़ोन में स्टोरेज की कमी की परेशानी से गुज़रते हैं और कई बार हमारे फ़ोन की स्टोरेज बड़ी मात्रा में WhatsApp डाउनलोड्स से भरी हुई होती है. ये फाइल्स या तो गुड मॉर्निंग के मैसेजेसस या फिर फालतू की वीडियोस होती हैं जो किसी भी तरह ज़रूरी नहीं होती हैं.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

ये फाइल्स हमारे फ़ोन पर अपने आप ही डाउनलोड हो जाती हैं, कई बार ये फाइल्स हानिकारक और बेकार होती हैं. इन फाइल्स के अपने आप डाउनलोड होने की वजह व्हाट्सएप का “ऑटो डाउनलोड” फीचर है. अगर आप भी उन लोगों में से हैं जो ऑटो डाउनलोड से परेशान हैं लेकिन उसको बंद करना नहीं जानते हैं, तो आप बिलकुल सही जगह पर आए हैं. इसे बंद करना बेहद आसान है. अगर आप भी अब तक ऑटो डाउनलोड को बंद करने की कोशिश में नाकाम रहें हैं तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके आप इससे छुटकारा पा सकते हैं.

फोन से कैसे बंद करें ऑटो-डाउनलोड?

स्टेप 1 : अपने स्मार्टफोन पर WhatsApp खोलें।
स्टेप 2 : टॉप राइट कॉर्नर में थ्री डॉट्स पर क्लिक करें और ‘settings’ में जाएं।
स्टेप 3 : ‘settings’ में जाने के बाद नीचे स्क्रॉल करें।
स्टेप 4 : ‘storage and data’ ऑप्शन में जाएं।
स्टेप 5 : यहां सारे मीडिया ऑप्शंस को डिसेबल कर दें जैसे कि: मोबाइल डेटा, Wi – Fi, रोमिंग आदि।

Whatsapp

WhatsApp वेब से कैसे बंद करें ऑटो-डाउनलोड?

स्टेप 1 : अपनी प्रोफाइल फोटो पर क्लिक करें और स्क्रॉल डाउन करके चैट्स पर जाएं।
स्टेप 2 : चैट्स के अंदर आपको ‘मीडिया ऑटो डाउनलोड’ दिखेगा।
स्टेप 3 : मीडिया ऑटो डाउनलोड पर क्लिक करें और सारे मीडिया को अपनी इच्छा अनुसार डिसेबल कर दें.
स्टेप 4 : ऑटो डाउनलोड की सेटिंग्स के ही अंदर आप इमेज क्वालिटी की सेटिंग को ‘मीडिया अपलोड क्वालिटी’ पर क्लिक करके बदल भी सकते हैं.

ऑटो डाउनलोड को बंद करना क्यों है ज़रूरी?

ऑटो डाउनलोड के माध्यम से जो फोटो और वीडियोस आपके फ़ोन पर डाउनलोड हो जाती हैं वे आपके फ़ोन की स्टोरेज को धीरे धीरे ख़तम कर देती हैं. काफी लोग इन डाउनलोड्स को अपने आप गैलरी में जा कर डिलीट कर देते हैं लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि सब के लिए ये आसान हो. ऑटो डाउनलोड को बंद करके आप अपने आपको स्ट्रेस फ्री रख सकते हैं.

ऑटो डाउनलोड बंद करने से आपके फ़ोन का डेटा भी नहीं खपता और फ़ोन की स्टोरेज भी खाली रहती है. एक और सोचने वाली बात यह है कि आपके फ़ोन में हर तरीके की मीडिया सेव हो जाती है और ये कुछ लोगों के लिए एक बड़ी प्राइवेसी कंसर्न है.

यह भी पढ़ें: OTT पर गरदा उड़ा देगी ये वेब-सीरीज, मटका जुए पर है आधारित, आज हो रही रिलीज, जानें कहां देखें

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo