Amazfit Verge Lite Review: जैसी कीमत वैसे फीचर्स

Amazfit Verge Lite Review: जैसी कीमत वैसे फीचर्स
HIGHLIGHTS

कीमत अफोर्डेबल है

GPS ट्रैकिंग और IP68 रेटिंग

बेहतरीन बैटरी लाइफ

डिजाईन औसत है

कई फीचर्स का अभाव

सिंक होने में समय लेती है

जैसे कि मैं आपको अभी हाल ही में Amazfit Stratos 3 के रिव्यु के दौरान बता चूका हूँ कि एक स्मार्टवॉच ने हमारे कई कामों आसान बना दिया है। Amazfit Verge Lite पर भी यही बात लागू होती है, हालाँकि इसके लिए ऐसा भी कहा जा सकता है कि “जैसी कीमत वैसे फीचर्स”। असल में अगर आप एक साधारण यानी सिंपल, और थोड़ी स्टर्डी स्मार्टवॉच की तलाश में हैं जो कम कीमत में आपको एक स्मार्टवॉच के लगभग सभी फीचर्स मुहैया करा देती हो, तो आपको बता देते है कि आपके लिए Huami की ओर से अभी हाल ही में लॉन्च की गई Amazfit Verge Lite सही ऑप्शन हो सकती है। इसमें आपको लाइफस्टाइल और फिटनेस एक्टिविटी से जुड़े कई जरुरी फीचर मिल रहे हैं। 

इसका मतलब है कि आप अपनी सेहत पर इसके माध्यम से सही प्रकार से नजर रख सकते हैं। हालाँकि यह कैसी है, इसके फीचर्स क्या इस कीमत में सही रहने वाले हैं, क्या इसे लेना चाहिए, क्या हमारे लिए यह सही स्मार्टवॉच रहने वाली है आदि आदि सवालों का जवाब हम आपको आगे देने वाले हैं। असल में ऐसा भी कह सकते हैं कि हमने Amazfit Verge Lite के साथ कुछ समय बिताया है, इस समय के बिताने के बाद आखिर हम इस Amazfit Verge Lite स्मार्टवॉच के बारे में क्या सोचते हैं आज हम आपको इसके बारे में बताने वाले हैं। अगर आप इसे लेने का प्लान बना रहे हैं तो आगे आपके लिए काफी कुछ है। आइये शुरू करते हैं और जानते है कि आखिर यह आपके लिए एक स्मार्टवॉच के तौर पर कैसी रहने वाली है?

Amazfit Verge Lite में मौजूद फीचर्स 

आपको बता देते हैं कि Amazfit Verge Lite में आपको एक 1.3-इंच की AMOLED स्क्रीन मिल रही है, यह एक टच डिस्प्ले है, इसके साथ ही आपको इसमें एक हार्ट रेट मॉनिटर भी मिल रहा है, जो आपकी सेहत पर नजर रखने का काम करता है, इसके अलावा इसमें आपको GPS का सपोर्ट भी मिल रहा है, इसमें आपको फोन के नोटिफिकेशन के लिए सेडेन्ट्री रिमाइंडर्स भी मिल रहे हैं, यह आपकी स्लिप को अनालाईस करता है, म्यूजिक कण्ट्रोल आपको इसमें मिल रहा है। इसके अलावा यह IP68 रेटिंग के साथ आता है। इसके अलावा इसमें आपको 7 अलग अलग स्पोर्ट्स मोड्स भी मिल रहे हैं, साथ ही आपको इसमें इवेंट रिमाइंडर आदि भी मिल रहा है, साथ ही आपको अलर्ट करने के लिए इसमें सबकुछ है, जो एक फिटनेस बैंड या स्मार्टवॉच में होता है, फिर चाहे वह सस्ती हो या महँगी।

Amazfit Verge Lite का डिजाईन और बनावट 

असल में इस वॉच को बॉक्स पर दे देखकर यह मुझे ज्यादा पसंद नहीं आई थी, क्योंकि अगर आपने हुवावे, एप्पल सैमसंग और अन्य कई स्टाइलिश स्मार्टवॉच देखी होंगी तो आपको यह पहली नजर में ज्यादा पसंद नहीं आने वाली है, ऐसा ही कुछ मेरे साथ हुआ है। Amazfit Verge Lite यूँ तो एक हल्की स्मार्टवॉच है लेकिन इसमें आपको कई अच्छे फीचर्स रहे हैं, हालाँकि कीमत कम होने के कारण इसकी कुछ कमियों को भी मैंने यहाँ नजरअंदाज़ किया है। इस स्मार्टवॉच में आपको एक 20mm का सिलिकॉन पॉलीकार्बोनेट स्ट्रैप मिल रहा है। इसके अलावा इसमें कम्फर्ट और फंक्शन्स का बढ़िया समावेश भी देखने को मिलता है। आपको बता देते है कि इसमें कई कलर ऑप्शन भी आपको मिल रहे हैं, मेरे पास रिव्यु के लिए आये यूनिट को अगर देखा जाए तो आपको बता देते है कि यह वाइट कलर में है। और मेरी बाकी वॉच जिन्हें मैं पहले से ही इस्तेमाल कर रहा हूँ क्या रिव्यु कर चूका हूँ उनसे काफी अलग लग रही है। इसमें आपको एक 1.3-इंच की ऑलवेज-ऑन स्क्रीन मिल रही है, इसके अलावा इसमें एंटी-फिंगरप्रिंट कोटिंग भी की गई है, जिसके कारण इसमें फिंगरप्रिंट के निशान बड़े पैमाने पर नहीं आते हैं, स्क्रीन को गोरिला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन भी दिया गया है। 

कुलमिलाकर इसे एक अच्छा डिजाईन कहा जा सकता है लेकिन आपको बता देते हैं कि अगर आप इसे ज्यादा देर तक अपने हाथ में पहनते हैं तो आपको इससे दिक्कत होना शुरू हो जाती है, असल में इसका स्ट्रैप आपको नुकसान पहुंचा सकता है, इसके अलावा अगर आप इसे पहने हुए पसीना आदि आ जाता है तो आपकी दिक्कत ज्यादा बढ़ सकती है। असल में इसे सिलिकॉन पॉलीकार्बोनेट कंपनी की ओर से कहा जा रहा है, लेकिन यह पहनने में उतना कम्फर्टेबल नहीं है। इसकी देखने में काफी सस्ती महसूस होती है, इसके अलावा आपको पहली नजर में ऐसा भी लग सकता है कि आपने चांदनी चौक से लेकर एक नॉर्मल सस्ती घड़ी पहनी हुई है। इसके अलावा कुलमिलाकर इसकी कीमत को देखते हुए जैसा कि मैंने ऊपर भी कहा है कि इन कमियों को नज़रअंदाज़ किया जा सकता है। इसके बकल को देखें तो प्लास्टिक होने के कारण आपको इसमें माध्यम से एक अच्छी पकड़ मिलती है। 

Amazfit Verge Lite के स्मार्ट फंक्शन 

हम Amazfit Verge Lite के फीचर्स चर्चा करते हुए आपको पहले ही बता चुके हैं कि इसमें आपको 7 अलग अलग स्पोर्ट्स मोड मिल रहे हैं। इसमें रनिंग, आउटडोर साइकिलिंग, ट्रेडमिल, इंडोर साइकिलिंग, वाकिंग, एक्सरसाइज, एलिपटिकल आदि। इसके अलावा आपको इसमें IP68 की रेटिंग मिलती है, जिसका मतलब है कि यह स्वेट और थोड़े पानी को बर्दाश्त कर सकता है। हालाँकि इसे अगर आप स्विमिंग और शावर आदि के दौरान इस्तेमाल करते हैं तो आप इससे हाथ धो सकते हैं। 

इसके अलावा इसमें आपको यानी Amazfit Verge Lite में आपको बायोट्रैकर मिल रहा है। इतना ही नहीं इसमें आपको म्यूजिक प्लेबैक की सुविधा भी मिलती है। यह आपके फोन के साथ सिंक होकर ऑटोमेटिकली स्मार्टवॉच के माध्यम से म्यूजिक का आनंद भी आपको दे सकती है। 

Amazfit Verge Lite अन्य फीचर्स 

इसमें जैसे कि आपको एक ही बटन नजर आ रहा है, जिसके कारण आप इसे देखकर कुछ चकित हो सकते हैं कि आपने अभी तक तो स्मार्टवॉच आदि में कई बटन देखें हैं लेकिन इसमें एक ही बटन से आप इसे कैसे ऑपरेट कर सकते हैं। आपको बता देते हैं कि आप स्क्रीन का इस्तेमाल करके इस वॉच को पूरी तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं, हालाँकि किसी भी समय होम स्क्रीन पर आने के लिए आप इस बटन का उपयोग कर सकते हैं। हालाँकि अगर आप किसी फीचर का इस्तेमाल कर रहा हैं तो इस बटन को दबाकर आप ज्यादा डिटेल्स को भी देख सकते हैं। इसके अलावा अगर आप व्यायाम कर रहा हैं तो लॉन्ग प्रेस करके आप इसे किसी भी समय रोक सकते हैं, अर्थात् ऐसा भी कहा जा सकता है कि एक ही बटन के माध्यम से इसमें कई कामों को किया जा सकता है। इस बटन को आप एक मल्टी-टास्किंग हैंडल करने वाला बटन भी कह सकते हैं। 

यहाँ आपको यह भी बता देते है कि इस वॉच के साथ आपको सभी कुछ अन्य फीचर्स जैसे नोटिफिकेशन आदि मिलते ही हैं, जिसके बाद आपको अपने स्मार्टफोन को बार बार देखने की जरूरत नहीं है। असल में आपको सब नोटिफिकेशन इस वॉच में ही देखने को मिल जाने वाली हैं। 

Amazfit Verge Lite की बैटरी लाइफ और परफॉरमेंस 

मैंने अपने रिव्यु के दौरान इस वॉच को कई बार ज्यादा पानी में डालने की कोशिश की है लेकिन यह कहीं न कहीं बच गई है। इसकी परफॉरमेंस के बारे में जाने के लिए मैंने इसे कई प्रकार से अलग अलग टेस्ट्स से गुजारा है और कहीं भी इसने मुझे ज्यादा निराश नहीं की है। मैंने इसके लगभग सभी स्पोर्ट्स मोड को भी जांचा है, और कहीं न कहीं इनमें कुछ असामनता मुझे देखने को मिली है, असल में अगर आप इसमें कुछ ज्यादा कदन चलते हैं तो आपको यह कुछ कम कदम भी दिखा सकता है। हालाँकि Amazfit Verge Lite में इसे ज्यादा बड़ी समस्या नहीं कहा जा सकता है। ऐसा भी कहा जा सकता है कि इसमें माध्यम से आपको सही परिणाम मिलते हैं। 

इस वॉच को रिव्यु के दौरान मैंने पाया है कि इसकी बैटरी लाइफ काफी बेहतरीन है। इसके अलावा इसे एक हार्डकोर यूजर की तरह इस्तेमाल करने पर आपको इसकी बैटरी काफी पसंद आ सकती है। एक बार चार्ज करने पर मैंने इसे इस्तेमाल के दौरान देखा है कि यह आपको दो हफ़्तों से ज्यादा की बैटरी लाइफ दे सकती है। जो अपने आप में एक बढ़िया बैटरी की ओर इशारा करती है। 

हमारा फैसला 

जैसे कि मैंने आपसे शुरू में ही कहा था कि अगर एक साधारण दी दिखने वाली और अफोर्डेबल स्मार्टवॉच को खरीदने के लिए मन बना रहे हैं तो आपको Amazfit Verge Lite की ओर जाना चाहिए। Amazfit Verge Lite में आपको कई बढ़िया फीचर, फंक्शन और स्पेक्स मिल रहा है, जो आपको मात्र Rs 6,999 की कीमत में मिलते हैं, ऐसे में इन सबको अगर मिला दिया जाये तो यह एक मिश्रण बन जाता है। जो आपको अपनी ओर आकर्षित करता है। अगर आप अपनी फिटनेस के प्रति चिंता में हैं और चाहते हैं कि कम कीमत में ही आपको एक बढ़िया फीचर्स से लैस स्मार्टवॉच मिल जाए तो आपको एक बार Amazfit Verge Lite को देख लेना चाहिए। हालाँकि इसके अलावा मैं आपको फिर से बता देता हूँ बाजार इस तरह के हजारों प्रोडक्ट्स से भरा पड़ा है, आप अपनी पसंद, जेब और जरूरत के हिसाब से किसी भी एक स्मार्टवॉच का चुनाव कर सकते हैं। मुझे आशा है कि आपको अपने सभी सवालों केक जवाब मिल गए होंगे। अगर आपका कोई सवाल है तो हमें नीचे कमेंट बॉक्स में जाकर जरुर बताएं। 

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

अश्वनी कुमार डिजिट हिन्दी में पिछले 7 सालों से काम कर रहे हैं! वर्तमान में अश्वनी कुमार डिजिट हिन्दी के साथ सहायक-संपादक के तौर पर काम कर रहे हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo