शानदार फीचर्स वाले QLED Smart TVs पर जबरदस्त डिस्काउंट, ऑफर ऐसे कि धड़ाधड़ हो रही बुकिंग

By

आज के समय में लगभग हर घर में एक स्मार्ट TV तो होता ही है. इन स्मार्ट TVs पर बेहतरीन पिक्चर क्वालिटी के साथ ही एंटरटेन कर देने वाली OTT ऐप्स जैसी सुविधाएं मिलती हैं जिनकी मदद से लोग अपनी मनपसंद TV सीरीज और फिल्में बिना किसी दिक्कत के देख पाते हैं. लेकिन स्मार्ट TVs से लगभग हर मिडिल क्लास आदमी को दिक्कत इसलिए होती है क्योंकि जितना अच्छा स्मार्ट TV उतना ही महंगा प्राइस. ऐसे में अगर आप एक नया स्मार्ट TV खरीदना चाहते हैं तो यहां है आपके लिए 5 ऐसी स्मार्ट TV डील्स जो आपके घर को कम पैसे में बना देंगी सिनेमा.

Thomson QLED HD Smart TV (9,899 रुपये)

इस स्मार्ट TV पर 42 प्रतीशत का भारी डिस्काउंट मिल रहा है जो इसकी कीमत को सीधा 9,899 रुपये पर ले आता है. इसको Flipkart Axis कार्ड से खरीदने पर आपको 495 रुपये की अतिरिक्त छूट मिल सकती है और इसके साथ 2,310 रुपये तक का दमदार एक्सचेंज ऑफर भी मिलता है जिसके चलते आप इसे मात्र 7,094 रुपये के दाम में खरीद सकते हैं.

यह स्मार्ट TV 32 इंच के बड़े डिस्प्ले वाले स्मार्ट TV में Jio TeleOS का सपोर्ट मिलता है और इसके साथ ही इसकी स्लीक बेज़ल TV देखने के अनुभव को अलग ही बना देती हैं. अन्य TV से यह TV थोड़ा अलग है और इसमें स्पोर्ट्स के शौकीन लोगों के लिए खास स्पोर्ट्स मोड भी मिलता है.

Acerpure Nitro Smart Google TV (30,999 रुपये)

इस स्मार्ट TV पर 62 प्रतीशत की भारी छूट मिलने से इसका प्राइस 30,999 रुपये पर आ गया है और इसे Flipkart Axis कार्ड से खरीदने पर 2,300 रुपये की अतिरिक्त छूट भी मिल रही है. अगर यह डिस्काउंट भी आपके लिए काफी नहीं हैं तो इस पर एक दमदार एक्सचेंज ऑफर चल रहा है जिसकी मदद से आप इस पर 14,690 रुपये की और बचत कर सकते हैं. इन सारे ऑफर्स को मिलाकर आप इसे 14,000 रुपये तक के दाम में खरीद सकते हैं.

गूगल TV सपोर्ट करने वाले इस 55 इंच के स्मार्ट TV में 120Hz का तगड़ा रिफ्रेश रेट मिलता है और इसके साथ ही इसमें Dolby Atmos स्पेशिअल ऑडियो मिलती है. दमदार सिनेमा अनुभव के लिए इसमें HDR10 और Dolby Vision का भी सपोर्ट उपलब्ध है.

Acerpure Nitro Z Smart TV (22,999 रुपये)

49,990 रुपये के इस स्मार्ट TV का प्राइस 54 प्रतीशत के भारी डिस्काउंट के बाद 22,999 रुपये पर आ जाता है. इस डिस्काउंट के अलावा इसे Flipkart Axis के कार्ड का इस्तेमाल करके खरीदने पर 1,900 रुपये की और बचत हो सकती है और इसके साथ इस पर 2,310 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी मिलता है. सारे ऑफर्स मिला कर इसकी कीमत केवल 18,798 रुपये हो जाती है

43 इंच के इस QLED स्मार्ट TV में Google TV के सपोर्ट के साथ Dolby Atmos की भी सुविधा मिलती है जो आपके घप में TV देखने के अनुभव को और बढ़िया बना देती है. इस स्मार्ट TV में 178 डिग्री का व्यू एंगल भी देखने को मिलता है. बेहतरीन कलर दिखाने के लिए इस स्मार्ट TV में Quantum Dot Technology भी मलती है.

Blaupunkt Dot QLED TV (10,999 रुपये)

इस स्मार्ट TV का प्राइस 52 प्रतीशत के डिस्काउंट के बाद केवल 10,999 रुपये रह जाता है और इस पर 550 रुपये का बैंक ऑफर भी मिलता है. इसके साथ 2,310 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी मिलता है. अगर आप इस पर मिल रहे सारे ऑफर्स का लाभ उठाने में सक्षम होते हैं तो आप इस स्मार्ट TV को केवल 8,139 रुपये में खरीद सकते हैं.

32 इंच के डिस्प्ले के साथ आने वाले इस स्मार्ट TV में Realtek का शानदार प्रोसेसर मिलता है और इसमें 2 स्पीकर्स के साथ Dolby Digital Plus भी मिलता है जो 48W का साउंड आउटपुट देता है. इस TV के साथ आपको एकदम सिनेमा वाला अनुवभ मिलता है क्योंकि यह TV ना के बराबर बेजल के साथ आता है.

Samsung Crystal 4K Smart TV (31,490 रुपये)

21 प्रतीशत के भारी डिस्काउंट के बाद इसकी कीमत 31,490 रुपये पर आ जाती है. इसे HDFC के कार्ड से खरीदते हैं तो आप इस पर 5,250 रुपये की और बचत कर सकते हैं. यह स्मार्ट TV 4,310 रुपये के एक्सचेंज ऑफर के साथ आता है. इन ऑफर्स को मिलाकर आप इसे 21,930 रुपये में खरीद सकते हैं.

43 इंच के इस अलट्रा HD TV में 4K अपस्केलिंग के साथ 30W के दमदार स्पीकर्स मिलते हैं. बढ़िया परफॉरमेंस के लिए इसमें Crystal 4K प्रोसेसर दिया गया है. शानदार इमेज क्वालिटी के लिए इसमें HDR भी मिलता है और फुटबॉल के शौकीन लोगों के लिए इसमें फुटबॉल मोड भी मिलता है.

यह भी पढ़ें: 11 हज़ार रुपये से भी सस्ता मिल रहा 40-इंच का QLED Smart TV, इस जगह धड़ल्ले से खरीद रहे लोग

By: Ananya Sharma (Intern)

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By