महंगे-महंगे 4K QLED Smart TVs हो गए बेहद सस्ते, इस जगह मिल रही सुनहरी डील

महंगे-महंगे 4K QLED Smart TVs हो गए बेहद सस्ते, इस जगह मिल रही सुनहरी डील

आज कल हर घर में एक बढ़िया स्मार्ट TV होना तो जैसे आम सी बात है, कई लोगों को लगता है की उन्हें भी एक स्मार्ट TV लगवा ही लेना चाहिए लेकिन यह इच्छाएं तब खत्म हो जाती हैं जब लोग स्मार्ट TVs के प्राइस देखते हैं. बढ़िया फीचर्स वाले स्मार्ट TVs के दाम तो जैसे आसमान ही छू रहे होते हैं. लेकिन ऐसा जरूरी नहीं है की हर स्मार्ट TV बहुत ही ज्यादा महंगा हो, कुछ स्मार्ट TV अच्छे डिस्काउंट और बढ़िया फीचर्स के साथ आते हैं और अगर आप एक नया स्मार्ट TV खरीदने की सोच रहे हैं तो यहां हैं 3 ऐसे स्मार्ट TVs जिन पर मिल रहा है तगड़ा डिस्काउंट.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Samsung Mini LED TV (45,990 रुपये)

इस स्मार्ट TV के 55 इंच वाले मॉडल पर फ्लिपकार्ट पर अभी भारी डिस्काउंट मिल रहा है जिसके चलते इसकी कीमत 59,999 रुपये से गिर कर 45,990 रुपये तक की हो गई है. इसके अलावा इस पर बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज ऑफर्स भी मिल रहे हैं. इस TV को खरीदते समय अगर आप HDFC बैंक के कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो आपको इस पर 7,050 रुपये तक की छूट मिल सकती है. अगर आपके घर पर एक पुराना TV है जिसे आप एक्सचेंज करना चाहते हैं तो एक पुराने TV को एक्सचेंज करने पर आपको 14,690 रुपये तक की और छूट मिल सकती है

55 इंच के Samsung के इस स्मार्ट TV में Samsung विजन AI का सपोर्ट मिलने के साथ ही साथ अडाप्टिव साउंड जैसे प्रीमियम फीचर्स देखने को मिलते हैं और जबरदस्त पिक्चर क्वालिटी के लिए इसमें एक मिनी LED प्रोसेसर भी मिलता है. इसके साथ ही यह स्मार्ट TV 2 एनर्जी स्टार रेटिंग के साथ आता है और इसमें 50Hz का तगड़ा रिफ्रेश रेट मिलता है.

LG Nano 4K UHD TV (34,999 रुपये)

LG का यह स्मार्ट TV अपने असल प्राइस से 24 प्रतीशत की छूट पर मिल रहा है जो इसका प्राइस 45,990 रुपये से 34,999 रुपये पर ले आता है. इस डिस्काउंट के अलावा इस स्मार्ट TV को खरीदते समय अगर आप HDFC बैंक का कर्ड इस्तेमाल करते हैं तो आपको इस पर 5,750 रुपये की अतिरिक्त छूट मिलती है. अगर आपके पास एक ऐसा TV है जो पुराना हो गया है तो आप उसे एक्सचेंज करके आप इस पर 4,310 रुपये और बचा सकते हैं.

43 इंच के बड़े डिस्प्ले के साथ आने वाले इस स्मार्ट TV में HDR10 और 4K इमेज अपस्केलिंग जैसे फीचर्स के साथ आता है जो बेहतरीन पिक्चर क्वालीटी दिखाते हैं. बढ़िया प्रोसेसिंग के लिए इसमें अल्फा 7 AI प्रोसेसर मिलता है जो तगड़ी परफॉरमेंस देता है और यह स्मार्ट TV Dolby Atmos के साउंड सिस्टम के साथ आता है.

TCL QLED 4K T6D TV (41,990 रुपये)

इस पूरी लिस्ट में से सबसे बढ़िया डील इस स्मार्ट TV पर मिल रही है, यह TV अभी 45 प्रतीशत की भारी छूट के साथ मिल रहा है जो इसका प्राइस 76,990 रुपये से सीधा 41,990 पर ले आई है. इस डिस्काउंट के अलावा आप इस स्मार्ट TV को खरीदते समय Flipkart Axis कार्ड का इस्तेमाल करके इस पर 2,850 रुपये की और बचत कर सकते हैं और पुराने TV को एक्सचेंज करने पर आप इस पर 14,690 रुपये और बचा सकते हैं.

यह 55 इंच का स्मार्ट TV QLED डिस्प्ले के साथ आता है और इसमें Dolby Vision और Dolby Atmos जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं. इसका HVA पैन्ल यूजर्स को ज्यादा डीटेल्स देखने का क्लैरिटी और कंट्रास्ट देता है और इसके साथ ही इसमें Dynamic Color Enhancement भी मिलता है.

यह भी पढ़ें: Dolby Vision IQ के साथ भारत में लॉन्च हुए Mini-LED TV, 85-इंच तक है स्क्रीन साइज, जान लीजिए कीमत और उपलब्धता

By: Ananya Sharma (Intern)

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile