Reliance Jio अपने ग्राहकों के लिए अलग-अलग जरूरतों के हिसाब से कई प्रीपेड प्लान पेश करता है. अगर आप सोशल मीडिया का खूब इस्तेमाल करते हैं और Snapchat चलाना पसंद करते हैं, तो कंपनी का 459 रुपये वाला प्लान आपके लिए दिलचस्प साबित हो सकता है. Jio हाल ही में Snapchat+ सब्सक्रिप्शन को अपने प्रीपेड प्लान के साथ मुफ्त में देने वाला पहला भारतीय टेलीकॉम ऑपरेटर बना है.
यह प्लान खासतौर पर युवाओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जिसमें डेटा, कॉलिंग और कई डिजिटल सेवाओं का फायदा मिलता है.
Jio के 459 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में ग्राहकों को 84 दिनों की वैलिडिटी मिलती है. इस प्लान के साथ रोज 2GB हाई-स्पीड डेटा दिया जाता है. इसके अलावा कंपनी 5GB बोनस डेटा भी दे रही है, जो डेली डेटा लिमिट खत्म होने के बाद इस्तेमाल किया जा सकता है.
प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और रोज 100 SMS का भी लाभ मिलता है. डेली डेटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 64Kbps रह जाती है. एलिजिबल यूजर्स को इस प्लान के साथ अनलिमिटेड 5G डेटा का फायदा भी मिलता है.
इस प्लान की सबसे खास बात Snapchat+ सब्सक्रिप्शन है. ग्राहक MyJio ऐप के जरिए Snapchat+ को एक्टिवेट कर सकते हैं. Snapchat+ के साथ कई अतिरिक्त फीचर्स मिलते हैं, जिनमें यह देखना शामिल है कि आपकी स्टोरी कितने लोगों ने दोबारा देखी, कस्टम नोटिफिकेशन साउंड और कई अन्य एक्सक्लूसिव सुविधाएं.
भारत में Snapchat+ की कीमत 49 रुपये प्रति माह या 499 रुपये प्रति वर्ष है. ऐसे में यह ऑफर Snapchat यूजर्स के लिए अतिरिक्त फायदा लेकर आता है.
459 रुपये वाले प्लान के साथ ग्राहकों को 3 महीने का JioHotstar Mobile सब्सक्रिप्शन भी दिया जा रहा है. इसके अलावा JioAICloud के जरिए 50GB क्लाउड स्टोरेज मुफ्त मिलता है.
कंपनी इस प्लान के साथ 18 महीने का Google AI Pro सब्सक्रिप्शन भी दे रही है, जिसकी कीमत लगभग 35,100 रुपये बताई जा रही है. इसमें 5000GB क्लाउड स्टोरेज और Nano Banana जैसे अतिरिक्त AI फीचर्स का लाभ भी शामिल है. हालांकि, Google AI Pro का लाभ आगे भी जारी रखने के लिए ग्राहकों को प्लान समाप्त होने के बाद 349 रुपये या उससे अधिक कीमत वाले प्रीपेड प्लान से रिचार्ज कराना होगा.
इस प्लान के साथ JioTV के जरिए Fancode कंटेंट देखने की सुविधा भी दी जा रही है, जिससे खेल प्रेमियों को अतिरिक्त मनोरंजन का लाभ मिलता है.
अगर आप Snapchat का नियमित इस्तेमाल करते हैं और रोजाना ज्यादा डेटा की जरूरत होती है, तो Jio का 459 रुपये वाला प्लान एक अच्छा विकल्प हो सकता है. इसमें कॉलिंग, डेटा, JioHotstar, Google AI Pro, JioAICloud और Snapchat+ जैसे कई फायदे एक साथ मिल जाते हैं.
यह भी पढ़ें: UPI ट्रांजैक्शन हो गया फेल लेकिन अकाउंट से कट गए पैसे? Paytm, PhonePe, GPay और BHIM पर ऐसे मिलेगा रिफंड