क्या आज रिलायंस जिओ करेगी यह बड़ी घोषणाएं?

Highlights

कंपनी के आज सुनाये जाने वाले फैसले पर टिका है जिओ का भविष्य

रिलायंस जिओ आज कोई बड़ी घोषणा कर सकती है. रिलायंस के मुखिया मुकेश अंबानी आज एक लाइव वीडियो के जरिये कंपनी के शेयरहोल्डर को संबोधित करेंगे. उम्मीद है कि इस संबोधन के दौरान वह जिओ के सम्बन्ध में कंपनी के योजना के बारे में सबको बतायेंगे. यह घोषणा आज दोपहर 1:30 पर हो सकती है. इसे यूट्यूब, ट्विटर और फेसबुक पर देखा जा सकता है.

वैसे बता दें कि, जिओ के बाज़ार में आने के साथ ही लोगों ने कंपनी के साथ जुड़ने में काफी रूचि दिखाई है. कंपनी ने अभी हाल ही में घोषणा की है कि, उसने लॉन्च से लेकर अब तक 50 मिलियन यूजर्स को अपने साथ जोड़ लिया है. रिलायंस जिओ के लॉन्च के साथ ही दूसरी बड़ी टेलीकॉम कंपनियों जैसे एयरटेल, वोडाफोन और आईडिया की मुश्किलें काफी बढ़ गई है. रिलायंस जिओ अपने सिम के साथ यूजर्स को फ्री वेलकम ऑफर भी दे रही है, जिसके तहत 31 दिसम्बर तक फ्री 4G डाटा और फ्री वोइस कॉल्स मिल रही है. 

ऐसा भी माना जा रहा है कि कंपनी अपनी आज कि घोषणा के तहत अपने फ्री वेलकम ऑफर को बढ़ा कर मार्च तक कर सकती है. अभी तक यह ऑफर सिर्फ 31 दिसम्बर तक ही यूजर्स को मिलेगा. इसके साथ यूजर्स को 31 दिसम्बर तक फ्री वोइक कॉल्स और फ्री 4G डाटा मिल रहा है. 

साथ ही उम्मीद है कि कंपनी आज अपने किसी सस्ते 4G फीचर फ़ोन के बारे में भी घोषणा कर सकती है. इस फीचर्स फ़ोन की कीमत Rs. 1500 होने की उम्मीद है. वैसे बता दें कि कंपनी की LYF ब्रांड के तहत आने वाले 4G फ़ोन की कीमत Rs. 2,999 से शुरू होती है. कंपनी साथ ही आज फ्री पब्लिक वाईफाई के बारे में घोषणा कर सकती है. 

Kulveer Sharma

Kulveer Sharma

View full profile