15% महंगे हो सकते हैं Airtel, Jio और Vi के रिचार्ज प्लांस.. कितने में मिलेगा 28 दिन की वैलिडीटी का सस्ता प्लान?

HIGHLIGHTS

Airtel-Jio और Vodafone Idea के रिचार्ज महंगे होंगे?

इंटरनेट पर सुर्खियां चल रही हैं कि रिचार्ज प्लांस 15% बढ़ सकते हैं।

इस प्राइस हाइक के बाद 28 दिन की वैलिडीटी वाला प्लान किस प्राइस में मिलेगा।

अभी कुछ महीने ही बीते हैं जब निजी टेलिकॉम कंपनियों की ओर से रिचार्ज प्लांस को महंगा किया था। हालांकि, उसके बाद से बिना ग्राहकों को जानकारी दिए कंपनियां अपने रिचार्ज प्लांस को बंद कर रही हैं और सस्ते प्लांस को महंगे कर रही हैं। हालांकि, अब एक रिपोर्ट ने तो इंटरनेट पर बवाल ही मचा दिया है। असल में, Centrum Institutional Research की ओर से सामने आई एक रिपोर्ट ऐसा दावा कर रही है कि Reliance Jio, Bharti Airtel और Vodafone Idea यानि Vi तीनों टेलिकॉम कंपनी आने वाले कुछ महीने में अपने Prepaid Recharge Plans के दाम बढ़ाने वाली हैं। ऐसा सामने आ रहा है कि रिचार्ज प्लांस के प्राइस 15% तक बढ़ सकते हैं। अब ऐसे में अगर आपको एक 28 दिन की वैलिडीटी वाले साधारण प्लान को खरीदना है तो इस प्राइस हाइक के बाद आपको क्या प्राइस देना होगा और आपकी जेब पर कितना असर होने वाला है। यहाँ इसी बात की जानकारी आपको मिलने वाली है। आइए जानते हैं कि आखिर Prepaid Recharge Plans के दाम क्यों बढ़ सकते हैं और आपकी जेब पर इसका कितना असर होने वाला है।

क्यों बढ़ाई जा सकती है Recharge Plans की कीमत?

पिछले एक या दो तिमाहियों को देखा जाए तो टेलिकॉम कंपनियों के ARPU यानि Average Revenue Per User Growth में ज्यादा इजाफा नहीं हुआ है, यह काफी धीमा ही रहा है। इसके अलावा एक जरूरी बात यह भी है कि पिछली बार जब रिचार्ज प्लांस की कीमतें बढ़ी थी, इस बात को भी अब काफी समय हो चुका है। ऐसे में, रिपोर्ट के अनुसार अब मार्केट में सिर्फ 3+1 प्लेयर ही बचे हैं। इसी वजह से अगले 3 से 4 महीनों में 12 से 15% तक की टैरिफ हाइक की उम्मीद की जा रही है। अभी तक जो ARPU ग्रोथ हुई है उसका ज्यादातर हिस्सा 2G Users के 4G और 5G की तरफ माइग्रेट होने और डेटा खपत बढ़ने से आया है। लेकिन अगर टेलिकॉम कंपनियों को असली और प्रभावशाली ARPU Growth चाहिए तो उन्हें अपने प्लांस की कीमत बढ़ानी ही पड़ेगी।

प्राइस इजाफा कुछ अलग रूप में होगा?

इस खबर या रिपोर्ट में ऐसा भी सामने आ रहा है कि इस बार प्राइस हाइक कुछ अलग ही रूप रंग में हो सकता है। असल में, Telecom Operators के मैनेजमेंट के बयानों और संकेतों को देखते हुए यह उम्मीद की जा रही है कि इस बार का टैरिफ हाइक आमतौर पर होने वाला प्राइस हाइक से कुछ अलग होने वाला है। ऐसा सामने आ रहा है कि इस बार रिचार्ज प्लांस के दाम सीधे ही नहीं बढ़ने वाले हैं, इसकी जगह कंपनी प्राइसिंग के ढांचे को ही चेंज कर सकती है।

अभी जो सीस्टम है, उसमें अलग अलग यूसेज वाले यूजर्स एक ही अमाउन्ट पे करते हैं, इसका मतलब है कि जो कम डेटा का इस्तेमाल कर रहे हैं, उन्हें भी ज्यादा ही पैसे देने होते हैं। इसका मतलब है कि प्राइस एक ही है। हालांकि, आने वाले समय के लिए ऐसा कहा जा रहा है कि टेलिकॉम कंपनी यूजर्स को उनके यूसेज के हिसाब से चार्ज कर सकती हैं, इसका मतलब है कि अगर कोई ज्यादा डेटा का इस्तेमाल कर रहा है तो उसे ज्यादा पैसे देने होंगे।

टेलिकॉम कंपनियों को कैसे मिलेगा फायदा?

इस तरीके से टेलिकोंन कंपनियां ARPU और topline revenue को प्रभावी तरीके से बढ़ा सकेंगी। साथ ही मार्जन पर भी असर पड़ेगा क्योंकि डेटा डिलीवर करने की कॉस्ट यूजर के इस्तेमाल के अनुसार अभी तक नहीं थी, सभी को एक जैसे पैसे देने होते थे, हालांकि, अब यह बदलता दिख रहा है। हो सकता है कि कंपनी अब ज्यादा डेटा इस्तेमाल करने वाले यूजर से ज्यादा पैसे ले। इसे ऐसा भी कह सकते हैं कि कंपनियां मार्जन बढ़ा सकती हैं।

आम यूजर्स को फायदा या नुकसान?

अगर आप हेवी डेटा यूजर हैं तो ज्यादा डेटा इस्तेमाल के लिए आपसे ज्यादा पैसे लिए जा सकते हैं, ऐसे में आपका रिचार्ज महंगा हो सकता है, वहीं अगर आप कम डेटा का इस्तेमाल करते हैं तो आपको कम पैसे वाला रिचार्ज करना पड़ सकता है। हालांकि, अभी तक के लिए आधिकारिक तौर पर इसकी जानकारी सामने नहीं आई है, ऐसे में अभी के लिए इसे लेकर ज्यादा कुछ नहीं कहा जा सकता है, लेकिन आने वाले समय इसे लेकर अपडेट आते ही हम आपको भी इसकी जानकारी देंगे। अभी के लिए हो सकता है कि आने वाले समय में टेलिकॉम कंपनी अपने रिचार्ज प्लांस के दाम बढ़ा दे। ऐसे में एक ओर यूजर्स को फायदा भी होने वाला और एक ओर नुकसान भी।

कितने में मिलेगा 28 दिन की वैलिडीटी वाला प्लान

अब आप सोच रहे होंगे कि अगर 15% के आसपास प्राइस बढ़ते हैं तो आपको एक आमतौर पर 28 दिन की वैलिडीटी के साथ आने वाला प्लान किस प्राइस में मिलने वाला है। अब वैसे तो सभी टेलिकॉम कंपनियों के पास बहुत से प्लांस इस श्रेणी में आते हैं, लेकिन अगर एक औसत प्लान को देखते हैं तो वह 199 रुपये के प्राइस में आपको मिल जाता है। अब अगर इसपर 15% इजाफा होता है तो यह प्लान आपको 199 रुपये के स्थान पर 230 रुपये के आसपास के प्राइस में मिलने वाला है। इसका मतलब है कि आपको इसी प्लान के लिए आने वाले समय में 30 रुपये के आसपास ज्यादा देंगे होने। हालांकि, अगर ढांचे को बदला जाता है तो कुछ यूजर्स को फायदा होने वाला है और कुछ को इसका नुकसान भी होने वाला है।

यह भी पढ़ें: दो महीने बिना रोकटोक चकाचक चलेगा Airtel का ये सस्ता प्लान.. Jio Plan से बेहतर!

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :