Jio vs Airtel: दोनों कंपनी के पास मौजूद है ये प्रीपेड प्लान, लेकिन जानिए किसका पलड़ा भारी

HIGHLIGHTS

355 रुपये के प्लान में Jio और Airtel के बीच सीधा मुकाबला

दोनों में 25GB डेटा और 30 दिन की वैलिडिटी

एक्स्ट्रा बेनिफिट्स में Jio का पलड़ा भारी

Jio vs Airtel: टेलीकॉम सेक्टर में Jio और Airtel के बीच मुकाबला लगभग हर सेगमेंट में देखने को मिलता है. 355 रुपये का प्रीपेड प्लान भी उसी मुकाबले का हिस्सा है. यह प्लान हर यूज़र के लिए नहीं है, क्योंकि इसमें सिर्फ 30 दिन की वैलिडिटी मिलती है और डेली डेटा लिमिट की जगह एकमुश्त डेटा दिया जाता है. लेकिन जो यूज़र एक बार में ज्यादा डेटा इस्तेमाल करना चाहते हैं, उनके लिए यह प्लान काम का हो सकता है.

Jio का 355 रुपये वाला प्लान

Reliance Jio के 355 रुपये वाले प्लान में 30 दिन की वैलिडिटी मिलती है. इस प्लान के तहत कुल 25GB डेटा दिया जाता है, साथ में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और रोज 100 SMS की सुविधा मिलती है. इसके अलावा इसमें कुछ अतिरिक्त फायदे भी शामिल हैं. यूजर्स को JioHotstar Mobile का तीन महीने का सब्सक्रिप्शन मिलता है और 50GB JioAICloud स्टोरेज भी दिया जाता है.

कंपनी इस प्लान के साथ Google Gemini AI Pro का एक्सेस भी दे रही है, जिसमें क्लाउड स्टोरेज और अन्य AI फीचर्स शामिल हैं.

Airtel का 355 रुपये वाला प्लान

Bharti Airtel का 355 रुपये वाला प्लान भी 30 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है. इसमें भी कुल 25GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग दी जाती है. हालांकि SMS की बात करें तो इसमें पूरे 30 दिन के लिए 300 SMS मिलते हैं, यानी रोजाना लिमिट नहीं है.

इस प्लान की खास बात इसका अतिरिक्त बेनिफिट है, जिसमें Adobe Express Premium का 12 महीने का सब्सक्रिप्शन दिया जाता है, जिसकी वैल्यू करीब 4,000 रुपये बताई जाती है.

सीधा मुकाबला समझें

दोनों प्लान बेसिक फायदे लगभग एक जैसे देते हैं, जैसे डेटा और कॉलिंग. फर्क सिर्फ अतिरिक्त बेनिफिट्स में आता है.

Jio का प्लान उन लोगों के लिए बेहतर है जो OTT, क्लाउड स्टोरेज और AI टूल्स का इस्तेमाल करते हैं. वहीं, Airtel का प्लान उन यूज़र्स के लिए सही है जिन्हें Adobe Express जैसे क्रिएटिव टूल की जरूरत है या जो Airtel नेटवर्क को प्राथमिकता देते हैं.

किसे लेना चाहिए?

अगर आपको ज्यादा वैल्यू चाहिए और एक्स्ट्रा डिजिटल सर्विसेज का फायदा उठाना है, तो Jio का प्लान ज्यादा मजबूत लगता है. लेकिन अगर आपकी जरूरत सिर्फ नेटवर्क और एक काम का प्रीमियम टूल है, तो Airtel का प्लान भी खराब नहीं है. सीधी बात यह है कि दोनों प्लान ठीक हैं, लेकिन आपका यूज़ पैटर्न तय करेगा कि कौन सा आपके लिए बेहतर है.

यह भी पढ़ें: AC खरीदने का है प्लान? आ गया तगड़ा ऑफर, कौड़ियों के दाम में ले आइए घर, घर को बना देगा एकदम ठंडा

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है.

Connect On :