Jio ने IPL 2023 सीजन की शुरुआत के साथ नए क्रिकेट प्लांस की घोषणा की है। ये प्लांस यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग, SMS और 5G बेनेफिट के साथ 3GB डेली डेटा पैक ऑफर करते हैं। इतना ही नहीं, कंपनी 40GB फ्री अतिरिक्त डेटा भी दे रही है। Reliance Jio के ये प्लांस Rs 219, Rs 399 और Rs 999 में आते हैं। आइए इन सभी क्रिकेट प्लांस और इनके अतिरिक्त बेनेफिट्स को डिटेल में देखते हैं।
इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग, प्रतिदिन 100 SMS और 3GB डेली डेटा शामिल है जिसके साथ-साथ 14 दिनों के लिए जियो ऐप्स का फ्री सब्स्क्रिप्शन भी मिलता है। जिन यूजर्स को जियो वेलकम 5जी ऑफर मिल चुका है उनके लिए बिना किसी अतिरिक्त खर्च के 5G डेटा उपलब्ध है।
इस प्लान के तहत यूजर्स अनलिमिटेड कॉलिंग, प्रतिदिन 100 SMS और 3GB डेली डेटा के साथ जियो ऐप्स पर फ्री एक्सेस का लाभ उठा सकते हैं। प्लान में स्पेशल ऑफर के तौर पर Rs 61 वाला 6GB डेटा ऐड-ऑन वाउचर फ्री में मिल रहा है। यह प्लान 28 दिनों तक वैलिड रहेगा।
जियो का यह प्लान 84 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग, प्रतिदिन 100 SMS और 3GB डेली डेटा के साथ जियो ऐप्स का सब्स्क्रिप्शन ऑफर करता है। 5G यूजर्स सीमित समय के लिए Rs 241 वाला 40GB फ्री अतिरिक्त डेटा का भी लाभ उठा सकते हैं।
स्पेशल प्रीपेड मोबाइल बेस प्लांस के साथ जियो क्रिकेट डेटा ऐड-ऑन प्लांस भी पेश कर रहा है। Rs 222 डेटा ऐड-ऑन प्लान में यूजर्स को 50GB डेटा मिलता है जो एक्टिव प्लान के खत्म होने तक वैलिड रहता है। इसके अलावा Rs 444 प्लान 60 दिनों के लिए 100GB अतिरिक्त डेटा ऑफर करता है, जबकि Rs 667 प्लान में 90 दिनों की वैधता के साथ 150GB डेटा दिया जा रहा है।