Redmi और Poco जल्द भारत में ला सकते हैं ये नए स्मार्टफोन, जानिए क्या कुछ आया सामने

By

अगर आप नया बजट स्मार्टफोन खरीदना की सोच रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। Redmi और POCO अपने दो नए स्मार्टफोन Redmi Note 17 और POCO M8 Power पावर को जल्दी लॉन्च कर सकते हैं। लॉन्च से पहले इन दिनों फोन से जुड़ी कुछ अहम जानकारी ऑनलाइन सामने आई है। माना जा रहा है कि यह फोन पहले चीन में लॉन्च होंगे उसके बाद इन्हें भारत में लाया जायेगा।

लीक रिपोर्ट के मुताबिक Redmi Note 17 और POCO M8 Power के कुछ मॉडल नंबर सामने आए है। ऐसे में माना जा रहा है कि दोनों स्मार्टफोन्स की लॉन्चिंग ज्यादा दूर नहीं है, हालांकि कंपनी ने अभी तक लॉन्च डेट का ऐलान नहीं किया है।

क्या हो सकते हैं इन फोन्स के फीचर्स?

फिलहाल कंपनी इन दोनों फोन्स के फीचर्स की आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक इनमे बड़ी डिस्प्ले, दमदार प्रोसेसर, लम्बे समय तक चलने वाली बैटरी और फ़ास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है। इसके अलावा फोन में बेहतर कैमरा और Android का नया वर्जन आया है।

भारत में कब होंगे लॉन्च?

अभी Redmi और POCO की तरफ से भारत में लॉन्च को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन जिस तरह से दोनों फोन्स की जानकारी सामने आ रही है, उसे देखकर उम्मीद की जा रही है कि कंपनी जल्द ही इनकी लॉन्च डेट का ऐलान कर सकती है।

अगर आपका बजट कम है और आप नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो Redmi Note 17 और POCO M8 Power का इंतजार करना अच्छा फैसला हो सकता है। लॉन्च के बाद ही इनकी कीमत, फीचर्स और उपलब्धता की पूरी जानकारी सामने आएगी। ऐसे में फोन खरीदने से पहले कंपनी की आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना बेहतर रहेगा।

यह भी पढ़े: Realme C100x vs Redmi 15A vs Oppo K14x: डिज़ाइन, कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By