Digit.in

आइडिया ने पेश किया नया ऑफर, अब भारत में कहीं भी करें मुफ्त अनलिमिटेड कॉल्स

Highlights

Rs. 348 और Rs. 148 वाले इन पैक में ग्राहकों को इंटरनेट डेटा के साथ मुफ्त अनलिमिटेड लोकल और STD कॉलिंग का ऑफर दिया जा रहा है.

आइडिया ने पेश किया नया ऑफर, अब भारत में कहीं भी करें मुफ्त अनलिमिटेड कॉल्स

रिलायंस जिओ की 4G सेवा बाज़ार में आने के बाद से ही टेलीकॉम बाज़ार में काफी हलचल सी देखी जा सकती है. आखिर ऐसा होना भी लाज़मी है क्योंकि जिओ अपनी सभी सेवायें फ्री हो दे रहा है. जिओ ने पहले अपने फ्री सेवाओं को सिर्फ 31 दिसम्बर तक ही फ्री देने की घोषणा की थी, लेकिन अभी हाल ही में कंपनी के मुखिया मुकेश अंबानी ने घोषणा कर कहा है कि वह अपने यूजर्स को मार्च 2017 तक फ्री सेवा देगा. यानी की फ्री अनलिमिटेड 4G डाटा और वोइस कॉल्स वो भी मार्च 2017 तक बिना कोई भी भुगतान किए हुए. 

अब जिओ के ऐसा करने के बाद बाज़ार में मौजूद दूसरी टेलीकॉम कंपनियां की परेशानी तो बढ़ी है, लेकिन उन्होंने भी जिओ के आगे हार नहीं मानी है. इसी कोशिश के तहत एयरटेल और वोडाफोन ने अभी हाल ही में कुछ बेहद ही खास ऑफर्स बाज़ार में पेश किए हैं और अब इस लिस्ट में आईडिया भी शामिल हो गया है.

दरअसल आईडिया ने बाज़ार में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग वाले दो नए पैक लॉन्च किए हैं. Rs. 348 और Rs. 148 वाले इन पैक में ग्राहकों को इंटरनेट डेटा के साथ मुफ्त अनलिमिटेड लोकल और STD कॉलिंग का ऑफर दिया जा रहा है. यह देशभर के सभी ग्राहकों के लिए उपलब्ध है. यह दोनों पैक 28 दिनों के लिए वेध होंगे. हालाँकि आइडिया के अलग-अलग सर्किल के हिसाब से इन पैक की कीमत अलग-अलग रखी गई है. तो इस ऑफर का फ़ायदा लेने से पहले अपने सर्किल की कीमत के बारे में जान लें.

अगर बात की जाये, Rs. 148 की कीमत वाले पैक की तो, इसके तहत ग्राहकों को मुफ्त लोकल कॉल और आइडिया-टू-आइडिया STD कॉल मिल रही हैं. इसके साथ ही इस पैक में बेसिक मोबाइल फोन यूज़र को 50MB डेटा भी मिल रहा है. वहीं अगर बात करें, Rs. 348 वाले पैक की तो, इसके तहत देशभर में मुफ्त लोकल व STD कॉल का ऑफर मिल रहा है. साथ ही 4G हैंडसेट ग्राहकों को 1GB डेटा भी फ्री मिल रहा है.

Kulveer Sharma

Kulveer Sharma

Kulveer Sharma

View full profile