Jio vs Airtel vs Vi
नया साल 2026 (New Year 2026) दस्तक देने वाला है और क्या आप भी हर महीने रिचार्ज के झंझट से मुक्ति चाहते हैं? अगर हां, तो यह खबर आपके लिए है. Airtel, Jio और Vi (Vodafone Idea) ने अपने Yearly Prepaid Plans का पिटारा खोल दिया है.
Vi ने सबसे ज्यादा 8 तरह के प्लान्स देता है, वहीं Airtel और Jio AI और OTT का तड़का लगा कर प्लान ऑफर करते हैं. Airtel आपको 17,000 रुपये का Perplexity Pro AI फ्री दे रहा है, तो Jio ने Google Gemini Pro के साथ दांव खेला है. आइए, 2026 के लिए इन तीनों कंपनियों के 365 दिनों वाले प्लान्स का पूरा ‘पोस्टमार्टम’ करते हैं.
Airtel 5 वार्षिक प्लान्स देता है. जिनमें Perplexity Pro AI (कीमत 17,000 रुपये) का 12 महीने का सब्सक्रिप्शन मुफ्त मिल रहा है.
Jio के पास सीमित विकल्प हैं, लेकिन इसमें JioAICloud और Google Gemini Pro (18 महीने का प्लान, कीमत 35,100 रुपये) जैसे बड़े फायदे शामिल हैं.
Jio Special Offer: इन प्लान्स के साथ JioHome का 2 महीने का ट्रायल और 50GB JioAICloud स्टोरेज भी मिल रहा है.
Vi ने सबसे ज्यादा 8 वार्षिक प्लान्स पेश किए हैं, जो अलग-अलग सर्कल्स के हिसाब से उपलब्ध हैं.
Voice Only: Rs 1770 और Rs 1849 (सर्कल के आधार पर) में अनलिमिटेड कॉल्स और 3600 SMS.
Hero Unlimited (Data + OTT):
Vi की खासियत: इन प्लान्स में ‘बिंज ऑल नाइट’ (रात 12-6 बजे फ्री डेटा) और ‘वीकेंड डेटा रोलओवर’ जैसे फीचर्स मिलते हैं.
अगर आपको वैरायटी और रात में फ्री डेटा चाहिए, तो Vi बेस्ट है. अगर आप AI टूल्स (Perplexity Pro) और इंटरनेशनल रोमिंग चाहते हैं, तो Airtel चुनें. अगर आप Google Gemini Pro और Jio इकोसिस्टम के फैन हैं, तो Jio के 3599 या 3999 वाले प्लान्स सही रहेंगे.
अभी रिचार्ज करने के लिए यहां पर क्लिक करें.
यह भी पढ़ें: Airtel ने दिया यूजर्स को बड़ा झटका! चुपके से कम कर दिया डेटा, अब मिलेगा बस इतना फायदा